फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ताबड़तोड़ हत्याओं से दहल उठा मेरठ, कहीं गर्दन काटकर तो कहीं गोलियां बरसाकर मर्डर,एक की ईंट से कुचलकर हत्या

Tue, 23 Aug 2022 12:13 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मृतक का फाइल फोटो और जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
मेरठ के तीन गांवों में 10 घंटे के अंदर हत्या की तीन दुस्साहसिक वारदात से जिला दहल गया। सोमवार को रोहटा गांव में बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी नीलम (50) की बेटे के सामने ही गोलियां बरसाकर हत्या कर दी।

वहीं जंगेठी गांव में विपिन उर्फ बाली (32) की गर्दन काटकर शव जंगल में फेंक दिया। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पुलिस प्रेम-प्रसंग और जमीन के रुपये से जुड़े बिंदु पर जांच कर रही है। वहीं पड़ोसी युवक और उसके मौसेरे भाई को हिरासत में ले लिया है। विपिन अविवाहित था और परिवार से अलग रहता था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मेरठ में हत्या - फोटो : अमर उजाला
तीसरी वारदात हस्तिनापुर के कुंडा गांव में हुई, जहां बिट्टू उर्फ कालिया (24) को ईंट से कूचकर मार डाला। बिट्टू का शव करीब आठ बजे गांव के जंगल में मिला। उसके चेहरे पर प्रहार किए गए थे। एसपी देहात का कहना है कि रविवार को बिट्टू का भाई से विवाद हुआ था। पुलिस का शक भाई पर भी है। परिजनों ने पड़ोसी कल्ले को नामजद किया है।
विज्ञापन

3 of 7
मौके पर जांच करने पहुंचे सीओ व फॉरेंफिस टीम। - फोटो : amar ujala
जंगेठी में युवक की गला रेतकर हत्या, शव खेत में मिला
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव जंगेठी में विपिन (32) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका शव गन्ने के खेत में खून से लथपथ मिला। पुलिस ने फॉरेसिंक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। इस मामले में पुलिस पारिवारिक विवाद, प्रेम-प्रसंग और जमीन से जुड़े लेन-देन सहित अन्य बिंदुओं को लेकर जांच कर रही है।

4 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विपिन उर्फ बाली परिवार से अलग दूसरे मकान में रहता था। रविवार दोपहर से वह लापता था। सोमवार सुबह विपिन का शव खून से लथपथ ओमपाल के नलकूप के पास गन्ने के खेत में पड़ा मिला। विपिन के गले पर धारदार हथियार के निशान थे। सूचना मिलने पर सीओ दौराला आशीष पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि विपिन अविवाहित था और छह भाइयों में पांचवें नंबर का था। फिलहाल विपिन कोई काम नहीं करता था। पुलिस ने फॉरेसिंक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए। मौके से नमकीन और शराब के खाली पव्वे भी बरामद किए गए।
विज्ञापन

5 of 7
मेरठ मर्डर केस। - फोटो : amar ujala
हत्या में किसी परिचित का हाथ
फिलहाल पुलिस का मानना है कि विपिन की हत्या में किसी परिचित का हाथ है। पहले विपिन ने हत्यारोपी के साथ शराब पी होगी और मौका पाते ही विपिन का गला रेत दिया गया। संभावना है कि विपिन इतनी दूर खेत पर शराब पीने किसी जानकार के साथ ही आया होगा। पुलिस उसके फोन की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

6 of 7
जांच करती टीम। - फोटो : amar ujala
नाबालिग से छेड़छाड़ में था वांछित
जंगेठी गांव निवासी विपिन नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में वांछित था। उस पर कंकरखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज है। वहीं, पुलिस को जानकारी मिली है कि विपिन को रेलवे द्वारा अधिग्रहण के बाद जमीन का कुछ मुआवजा भी मिला था और एक सप्ताह पहले ही उसने अपनी कुछ जमीन एक युवक को साढ़े तीन लाख रुपये में बेची है। पुलिस इन मामलों को जोड़कर भी घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेरठ में हत्या। - फोटो : amar ujala
विपिन की गर्दन पर धारदार हथियार के गहरे घाव मिले हैं। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। तीन टीमें जांच में लगाई गई हैं। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें