फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दहल गई कॉलोनी... जिंदा जल गई मां, धुएं में दम तोड़ गए बेटे; एक बाद दूसरा धमाका; सिलिंडर फटते ही दौड़े लोग

Tue, 30 Dec 2025 12:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर की नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की वसुंधरा रेजीडेंसी के एक मकान में रसोई गैस के दो सिलिंडर में धमाके के साथ आग लग गई। जलने और दम घुटने से देवबंद तहसील के कानूनगो अमित गौड़ (47) उनके भाई नितिन गौड़ (45) और मां सुशीला (70) की मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 15
cylinder blast - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुजफ्फरनगर शहर के सबसे पॉश इलाके में शुमार वसुंधरा रेजीडेंसी में शाम चार बजकर 54 मिनट तक सब सामान्य चल रहा था। मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही और पैदल गुजर रहे लोगों से चहल-पहल थी। मुख्य मार्ग से सटे मकान में हुए धमाके से यहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। 

पहले कोई कुछ समझ नहीं पाया। आग की लपटें दिखीं तो लोग इकट्ठे होने शुरू हुए। पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर बाद कानूनगो की पत्नी और बेटियां भी पहुंच गईं। तीनों अपने मकान की तरफ जाने लगे लेकिन लोगों ने उन्हें समझाकर रोक लिया। रेजीडेंसी में कुछ ही सेकंड के अंतर पर दो धमाके हुए। 

 
विज्ञापन

2 of 15
वसुंधरा रेजीडेंसी के घर में आग के बाद फटा सिलिंडर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। मकान से निकलते धुएं और आग की लपटों के कारण मकान के द्वितीय तल तक राहत पहुंचाने में देरी हुई। सीढ़ियां तंग होने के कारण अधिक परेशानी हुई। दमकल विभाग को भी आग पर नियंत्रण करने में करीब एक घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन

3 of 15
वसुंधरा रेजीडेंसी में हादसे के बाद एकत्र हुए लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टीवी देख रही थी सुशीला, कमरे में बातें कर रहे थे दोनों भाई
पुलिस-प्रशासन की शुरुआत जांच और परिजनों के बयान सामने आए हैं। बुजुर्ग सुशीला बिस्तर पर लेटकर टीवी देख रही थीं। बेटे कानूनगो अमित गौड़ और नितिन गौड़ एक कमरे में बैठे हुए थे। इसी कमरे में अंगीठी भी मिली है। सिलिंडर लीक होने के बाद आग लगी और मकान में फैल गई। 

4 of 15
वसुंधरा रेजीडेंसी में हादसे के बाद कानूनगो की बेटियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दमकल विभाग की टीम आग बुझाने के बाद मकान में पहुंची तो सुशीला का शव बिस्तर पर ही मिला। माना जा रहा है कि आग और धुएं के कारण वह उठ नहीं सकीं। अंदेशा जताया जा रहा है कि आग लगने की जानकारी उन्हें देर से मिली।
 
विज्ञापन

5 of 15
वसुंधरा रेजीडेंसी में पहुंचे डीएम उेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा - फोटो : सूचना विभाग
एक के बाद दूसरा धमाका, सड़कों पर आए लोग
कानूनगो के मकान में धमाके के बाद वसुंधरा रेजीडेंसी दहल गई। एक के बाद एक दो धमाके हुए। महिला रीना और कंचन ने बताया कि वह और अन्य परिजन मकान के बाहर खड़े थे तो उन्हें सामने वाले मकान से धुआं निकलता दिखाई दिया। 

 
विज्ञापन

6 of 15
वसुंधरा रेजीडेंसी के घर में लगी आग लगने के बाद उठता धुआं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी बीच धमाका हुआ और उस मकान के अगले हिस्से में लगा शीशा टूट कर दूर तक गिरा। वह डर कर अंदर मकान में भाग गए। पड़ोसी संजीव बालियान बताते हैं कि मकान में कुछ अंतराल से दो सिलिंडर फटे थे। मकान में तीन सिलिंडर रखे थे। एक सिलिंडर तो हादसे के बाद खुद निकाल कर लाए थे। 
विज्ञापन

7 of 15
वसुंधरा रेजीडेंसी के घर में लगी आग लगने के बाद उठता धुआं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के दौरान धमाकों की आवाज दूर तक सुनाई दी। शिव कुमार बताते हैं कि कानूनगो अमित के घर में आग लगी थी। वह मौके पर पहुंचे थे तो उस समय आग लगी थी। तीन लोगों की मौत हुई है। मकान में रखा पूरा सामान जल चुका था। शुरुआत में वह समझ नहीं पाए लेकिन इसके बाद स्पष्ट हुआ कि हादसा मकान में ही हुआ है। 
 

8 of 15
वसुंधरा रेजीडेंसी के घर में लगी आग से जला समान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कॉलोनी में रह रहे संजय राठी का कहना है कि वह अपने घर में थे। जोर का धमाका हुआ। पहले कुछ समझ में नहीं आया। कुछ देर बाद ही शोर-शराबा होने लगा। पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचीं।

9 of 15
वसुंधरा रेजीडेंसी के घर में लगी आग से जला समान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। रेजीडेंसी के डेवलपर अमित चौधरी ने बताया कि उन्हें मोबाइल के जरिए सूचना मिली। हादसे के बाद ह मौके पर पहुंचे तो यहां पर आग लगी हुई थी। हादसा भयावह हुआ है। 

10 of 15
वसुंधरा रेजीडेंसी में हादसे के बाद कानूनगो की पत्नी ऋचा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मकान के नीचे खड़ी ऋचा भी घायल
हादसे की जानकारी मिलने के बाद बेटियों के साथ अपने मकान पर कानूनगो की पत्नी ऋचा पहुंच गईं। आग की लपटें देखकर मां-बेटियां बेहाल हो गईं। मकान से गिरा कांच हाथ में लगने के कारण वह भी घायल हो गईं।
 

11 of 15
वसुंधरा रेजीडेंसी में हादसे के बाद एकत्र हुए लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राख में तलाशा जा रहा आग का सवाल
मकान में आग किस तरह लगी, अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। अंगीठी और गैस सिलिंडर लीक होने को वजह माना जा रहा है। सवाल यह है कि अंगीठी के जरिए गैस ने आग पकड़ी या ओपन रसोई में लीक हुए सिलिंडर में किसी दूसरी वजह से आग लगी। 

12 of 15
वसुंधरा रेजीडेंसी में लगी आग में झुसले आदित्य राणा अस्पताल में भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बचाने के लिए दौड़ा आदित्य, घर में नहीं घुस पाया
आग से झुलसे पड़ोसी आदित्य राणा ने बताया कि धमाका हुआ, जिसके बाद वह अपने मकान से निकला। कानूनगो के मकान से आग की लपटें देखीं। वह दरवाजे तक किसी तरह पहुंच गया। दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन धुएं और आग के कारण वह झुलस गया और कमरे में अंदर दाखिल नहीं हो सका। इसके बाद किसी तरह नीचे की तरफ पहुंचा।

13 of 15
वसुंधरा रेजीडेंसी में हादसे के बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी और पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धुएं के कारण राहत कार्य में आई मुश्किल
मकान में आग के साथ धुआं ही धुआं फैल गया। राहत कार्य में मुश्किल हुई। दमकल विभाग की टीम को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां करीब एक घंटे राहत कार्य चलता रहा, जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम कमरे में घुस सकी। 

 

14 of 15
अमित गौड़ की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देरी से पहुंची दमकल विभाग की टीम
आग लगने के बाद मौके पर सैंकड़ों लोग एकत्र हुए। कॉलोनी के ही शिवम ने दमकल विभाग को जानकारी दी। टीम पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। करीब एक घंटे तक राहत कार्य चलता रहा। मकान के नीचे खड़े लोगों ने कहा कि टीम देरी से आई। दमकल विभाग का कार्यालय शहर के बाहर बनाया जाना चाहिए। 
 
विज्ञापन

15 of 15
सुशीला फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी संजय वर्मा का कहना है कि सिलिंडर फटना ही अब तक वजह सामने आई है। एक सिलिंडर रसोई में और दूसरा बाथरूम में गीजर के पास भी रखा हुआ था। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें