उत्तराखंड के कालसी-चकराता मार्ग मोटर मार्ग पर अनियंत्रित कार चामड़चील के पास 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से मरने वालों में तीन दोस्त सहारनपुर के रहने वाले थे और दो मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे। पांचों लोग बैंक की दो दिन की छुट्टियों के चलते घूमने के लिए चकराता गए थे। वहीं, तीनों दोस्तों के शव एक साथ सहारनपुर पहुंचे। शवों के पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मोहल्ले में शोक छा गया। परिजनों को बिलखते देख मौजूद हर किसी की आंख नम हो गईं।