फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: टोल से बचने के चक्कर में शाॅर्टकट ने ली तीन जान, मानवता शर्मसार.., मदद के बजाय बनाते रहे मौत का वीडियो

Tue, 23 Jun 2020 09:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
accident news - फोटो : अमर उजाला
मेरठ से सटे परीक्षितगढ़ क्षेत्र में सोमवार शाम को एक भीषण हादसे में तीन जिंदगियां खत्म हो गईं। यहां एक ट्रक के हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिसके बाद टैंकर चालक व दो बाइक सवार युवकों सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 
विज्ञापन

2 of 7
accident - फोटो : amar ujala
भावनपुर के शेखपुरा गांव के पास चाचा-भतीजे समेत तीन लोगों की मौत की जिम्मेदार पुलिस भी है। मवाना रोड पर टोल शुल्क से बचने के चक्कर में शार्टकट से बड़े वाहन शेखपुरा मार्ग से निकलते हैं। बड़े वाहन चलने से उस मार्ग पर इतना भी रास्ता नहीं बचता कि बराबर से बाइक भी निकल जाए।

 
विज्ञापन

3 of 7
accident - फोटो : amar ujala
बड़े वाहनों को रोकने के लिए हाइट गेज भी लगा हुआ है। इसके बावजूद चालक बड़े वाहन हाइटगेज के बराबर से कच्चे रास्ते से निकाल लेते हैं। लेकिन थाना पुलिस जानते हुए भी इसे नहीं रोकती। इसी लापरवाही के चलते सोमवार को यह हादसा हुआ। शेखपुरा के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी बड़े वाहनों से वसूली करते हैं। 

 

4 of 7
accident - फोटो : amar ujala
पल भर में सपने हुए खाक 
अपने लिए दुल्हन देखने के लिए गए जयभगवान ने सपने में भी नही सोचा होगा कि उसके शादी के सपने पल भर में ही खाक हो जाएंगे। कुछ ही दूर भयंकर हादसा और मौत उसका और उसके चाचा का इंतजार कर रही है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
हादसा - फोटो : अमर उजाला
मानवता शर्मसार... मदद के बजाय बनाते रहे मौत का वीडियो 
जब ओवरलोड और ओवर हाइट कैंटर हाईटेंशन लाइन से टकराया तो चालक तो कैंटर से कूदकर भाग निकला, जबकि कैंटर का क्लीनर और पीछे बाइक पर आ रहे चाचा भतीजे जयवीर व जयभगवान निवासी गांव बढ़ला किला परीक्षितगढ़ हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए।

 
विज्ञापन

6 of 7
हादसा - फोटो : अमर उजाला
क्लीनर ने करंट लगने पर कुछ ही दूरी तक दौड़ते हुए दम तोड़ दिया। जबकि बाइक सवार चाचा-भतीजे करंट लगने के बाद अपनी जान बचाने के चीखते चिल्लाते रहे। लेकिन मौके पर मौजूद सैकड़ों ग्रामीण मदद करने के बजाय उनकी मौत का वीडियो बनाते रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हाइटगेज - फोटो : accident
किसी ने मदद करना तो दूर, बिजलीघर को फोन कर विद्युत लाइन बंद कराने की कोशिश नहीं की। आखिरकार चाचा-भतीजे ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। यही नहीं, इन ग्रामीणों ने मौत के इस वीडियो को वायरल करना शुरू कर दिया। वहीं, बाइक सवार महिला रिंकी करंट लगने पर दूर जाकर गिरी। लेकिन वह भी गंभीर रूप से झुलस गई।  

गौर करने वाली बात ये भी है कि यहां  बड़े वाहन रोकने के लिए शेखपुरा गांव के पास हाइटगेज भी लगा हुआ है। इसके बावजूद भी चालक ने जान जोखिम में डालकर शार्टकट लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें