फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक था मंजर: ये तस्वीरें देख कांप जाएगी रूह, एक उठे तीन जनाजे, गांव में पसरा मातम

Thu, 19 Nov 2020 04:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
गांव में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के गांव रसूलपुर में निसार के घर में हुए विस्फोट में घायल उसके आठ वर्षीय भतीजे शायान पुत्र शादाब की भी मौत हो गई। हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। वहीं, घायल शायदा, अर्शी और अनस को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन

2 of 9
blast in meerut - फोटो : amar ujala
गांव रसूलपुर में निसार के घर हुए विस्फोट में उसके परिजन समेत आसपास के कई लोग घायल हुए थे। निसार एवं उसके पुत्र फैसल की बीती रात ही मौत हो गई थी। निसार के परिवार से अर्शी, हारुन, शायदा और अनस पुत्र एजाज व पड़ोसी साबिर के घर से अफसाना, नाजमा, महविश, नाजिश, नरगिस, आयान, ईशान, सनी पुत्र इंद्रपाल समेत 15 लोग घायल हुए।
विज्ञापन

3 of 9
blast in meerut - फोटो : amar ujala
विस्फोटक से हुआ हादसा
फॉरेंसिक टीम को घटना के बाद बीती रात एवं बुधवार सुबह मौके से जला हुआ विस्फोटक मिला। वहीं, पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली सुतली भी मिली है। उनका मानना है कि आतिशबाजी बनाने के विस्फोटक से हादसा हुआ है। इस संबंध में सीओ उदय प्रताप सिंह का कहना है कि फील्ड यूनिट को कुछ सामान मिला है। इसे जांच के लिए भेजा है। हालांकि ग्रामीणों ने सिलिंडर से हादसा बताया है। जांच से स्थिति साफ होगी।

4 of 9
मलबे में दबे लोगों की तलाश करते ग्रामीण - फोटो : amar ujala
गांव में एक साथ उठे तीन जनाजे
गांव रसूलपुर में बुधवार शाम एक साथ तीन जनाजे उठे तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। निसार, उसके पुत्र फैसल और भतीजे शायान की मंगलवार को घर में हुए धमाके में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शाम को तीनों शव गांव पहुंचे। यहां उन्हें सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। 
विज्ञापन

5 of 9
blast in meerut - फोटो : amar ujala
धमाके से कई ग्रामीण बेहोश हुए
निसार के मकान के पीछे सनी पुत्र इंद्रपाल का घर है। घटना के वक्त सनी छत पर टहल रहा था। वह धमाके से उत्पन्न प्रेशर से दूर जा गिरा और बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ग्राम प्रधान अश्वथामा ने बताया कि बारुद मिलने से स्पष्ट है कि आतिशबाजी बनाने की सामग्री में विस्फोट हुआ है। उक्त परिवार आतिशबाजी बनाता है। चर्चा है कि घर में हीटर से पटाखे सूखाए जा रहे थे। जिससे हादसा हुआ। पड़ोसी खालिद ने बताया कि हादसे से इकराम समेत कई ग्रामीण बेहोश हो गए थे। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि निसार पूर्व प्रधान नजमुलकमर के यहां से अपने घर पहुंचा था और धमाका हो गया। निसार के यहां दो साल पहले भी आतिशबाजी से हादसा हो चुका है।
विज्ञापन

6 of 9
blast in meerut - फोटो : amar ujala
घरेलू सामान के परखचे उड़े
रसूलपुर में निसार के मकान में हुए विस्फोट से फ्रीज, संदूक, सेफ, इन्वर्टर एवं टीवी आदि समेत अन्य सामान के परखचे उड़ गए। वहीं, पीछे की ओर स्थित सोनू का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। सोनू के बहनोई जोगेंद्र गौतम ने बताया कि सोनू रुड़की स्थित निजी फैक्टरी में नौकरी करता है। वहीं, साबिर के मकान का लिंटर भी गिर गया। आसपास के आधा दर्जन से अधिक मकानों में धमाके से नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन

7 of 9
blast in meerut - फोटो : amar ujala
बुधवार को नहीं पहुंचा कोई अधिकारी
जांच में फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से जला हुआ विस्फोटक मिला है। हालांकि फॉरेंसिक टीम ने इस बारे में जानकारी नहीं दी है। वहीं, बुधवार को कोई भी अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। हालांकि थाना पुलिस तैनात रही। वहीं, घटनास्थल से मलबा नहीं हटाया जा सका है।  

8 of 9
मलबे से घायलों को निकालती पुलिस - फोटो : amar ujala
इंटेलिजेंस टीम ने छानबीन की
एटीएस और इंटेलिजेंस टीम ने बुधवार को रसूलपुर पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे तक छानबीन की और नमूने लिये। पुलिस ने बताया कि निसार के घर में पटाखे बनाता था। वहीं, पुलिस ने स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

9 of 9
प्रवीण कुमार, आईजी मेरठ रेंज  - फोटो : अमर उजाला
कार्रवाई होगी
घटना की गंभीरता से जांच जारी है। पुलिस की लापरवाही मिलने पर निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी। - प्रवीण कुमार, आईजी रेंज

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें