मेरठ का एक वीडियो है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रही दो हिस्सों में एक छात्रा बार-बार अपनी मां से यहीं कह रही हैं कि आई लव यू मम्मी, प्लीज मुझे बचा लो।
विज्ञापन
2 of 6
सड़क हादसे में छात्रा की मौत
मेरठ में 24 मई को शास्त्रीनगर में पीवीएस के L ब्लॉक चौकी के पास एक हादसा हुआ था जिसमें एक दसवीं की छात्रा (कनक) की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। रोजाना की तरह उसके दादा जी उसे टयूशन छोड़ने जा रहे थे कि तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इतना ही नहीं बल्कि टक्कर लगने से बाइक चालक (दादा) दूर जाकर पड़े, जबकि छात्रा कनक ट्रक के साथ काफी दूर तक घसीटती हुई चली गईं।
विज्ञापन
3 of 6
सड़क हादसे में छात्रा की मौत
तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दादा और पोती को कुचल दिया। दिल को दहला देने वाली बात तो यह है कि हादसे में छात्रा कनक के दो हिस्से हो गए। छात्रा ने तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया, जबकि दादा की हालत गंभीर है। गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को जमकर पीटा और ट्रक में आग लगाने की कोशिश की। इससे पहले मामला बेकाबू होता कि पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।
4 of 6
सड़क हादसे में छात्रा की मौत
शास्त्रीनगर एल-14 निवासी जगदीश प्रसाद वर्मा व उनके बेटे सुभाष वर्मा की घर में ओम ज्वैलर्स की दुकान है। शाम 4:15 बजे जगदीश अपनी पोती कनक वर्मा (17) को बाइक से ट्यूशन के लिए शास्त्रीनगर सेक्टर-13 जा रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
सड़क हादसे में छात्रा की मौत
कनक एमपीजीएस शास्त्रीनगर में कक्षा 10 की छात्रा थी। तेजगढ़ी चौराहा से एल ब्लाक शास्त्रीनगर मार्ग स्थित के ब्लॉक चौकी के पास ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें जगदीश वर्मा दूर जाकर गिरे, जबकि कनक ट्रक के अगले पहिये के नीचे आ गई। कनक के शरीर के दो हिस्से हो गए। यह हादसा जगदीश वर्मा के घर से केवल 100 मीटर की दूरी पर हुआ। दादा पोती की चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई।
वहीं कनक की मां राजेश वर्मा भी मौके पर दौड़कर पहुंच गई। अस्पताल ले जाते समय कनक ने दम तोड़ दिया। वहीं लोगों ने ट्रक की घेराबंदी कर ली। गुस्साए लोगों ने ट्रक ड्राइवर को नीचे उतारा और उसको पेड़ से बांधकर पीटा। जानकारी लगते ही मेडिकल और नौचंदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कनक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में लोगों ने सराफ जगदीश प्रसाद वर्मा को लोकप्रिय हॉस्पिटल में भर्ती कराए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें