भाई-बहन के प्यार, विश्वास और अटूट रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के लिए बाजार सजकर तैयार है। मेरठ शहर में गिफ्ट की दुकानों से लेकर चॉकलेट शॉप, बेकरी शॉप और मिठाइयों की दुकानों पर इन दिनों आकर्षक पैकिंग में उपहार सजे हैं। आइए जानते हैं आखिर मार्केट में राखी पर बहन और भाईयों के लिए उपहारों के आखिर क्या क्या विकल्प हैं :-
भाई-बहनों के लिए उपहारों में मेवे, मिठाइयां, बेकरी आइटम, कुकीज, कप केक, नमकीन, चॉकलेट, जूस, भुने अनाज, कैंडी हैं। डायरी, पेन, ग्रीटिंग कार्ड, मेसेज बॉक्स, मोबाइल, लैपटॉप, नोटबुक, फिटनेस बैंड, स्मार्ट वॉच, कैमरा, ट्राईपॉट से लेकर ज्वेलरी, एसेसरीज, पर्स, हैंडबैग्स, क्रॉकरी और कपड़ों की भी मांग है। कस्टमाइज टी-शर्ट, कॉफी मग भी पसंद किए जा रहे हैं। बहन और भाई दोनों ही एक-दूसरे के लिए रक्षाबंधन पर देने के लिए सुंदर तोहफा खरीद रहे हैं। बाजार में 50 रुपये से तोहफों की शुरुआत है। नौकरीपेशा भाई-बहन अपने बजट के अनुसार तोहफा ले रहे हैं। छोटे बच्चों को मम्मी-पापा ने तोहफा खरीदकर दिया है।