फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS : पुलिस फेल, दिन भर चला स्टंटबाजी का खेल, ईद की नमाज के बाद खूब हुआ हुड़दंग

Thu, 23 Aug 2018 03:32 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
बकरीद पर स्टंटबाजी और हुड़दंग को रोकने में मेरठ पुलिस नाकाम साबित हुई। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्टंटबाजी को देखते पुलिस ने स्पेशल टीम बनाने का दावा किया था। लेकिन वह भी ध्वस्त हो गया। पुलिस स्टंटबाजों को न तो देख पाई और न ही काबू कर पाई। आगे तस्वीरों में देखें आखिर कैसे दिन भर शहर की सड़कों पर चला स्टंटबाजों का हुड़दंग :- 

 
विज्ञापन

कहां गायब रही स्पेशल टीम पता नही...

2 of 11
हुड़दंग मचाते लड़के - फोटो : अमर उजाला
बकरीद पर स्टंटबाजी व हुड़दंग की जानकारी पुलिस का पहले से थी। इसको देखते हुए एसएसपी ने एसपी सिटी व देहात को निर्देश दिए थे कि इस बार हुड़दंग नहीं मचना चाहिए। लेकिन पुलिस की स्पेशल टीम शहर में दिखाई तक नहीं दी। 
विज्ञापन

सीटियां बजाई और खूब मचाया उत्पात

3 of 11
हुड़दंग मचाते लड़के - फोटो : अमर उजाला
बकरीद पर बुधवार को ईदगाह पर नमाज अदा करने के बाद कई युवाओं ने बाइक से स्टंट कर शहर में हुड़दंग मचाया। दिल्ली रोड पर बाइक पर सीटी बजाकर खूब उत्पात मचाया। शॉप्रिक्स और पीवीएस माल समेत कई सिनेमा हॉल में लोगों की भीड़ उमड़ी। यहां पर भी युवा हुड़दंग करते दिखे।  

कहां गायब रही स्पेशल टीम 

4 of 11
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों ने दावा किया था कि स्टंटबाजों को रोकने के लिए इस बार स्पेशल टीम का गठन कर दिया गया है। जो स्टंटबाजी के प्वाइंटों पर चेकिंग करेगी। स्टंटबाजों को जेल भेजेगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। पुलिस की स्पेशल टीम कहां रही, इसकी जानकारी खुद पुलिस आधिकारियों को नहीं है। 
विज्ञापन

चेकिंग में खूब दिखे स्टंटबाज 

5 of 11
हुड़दंग मचाते लड़के - फोटो : अमर उजाला
शहर में स्टंटबाजी और हुड़दंग की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने वायरलेस पर शहर में सभी थानेदारों और सीओ को निर्देश दिये कि शाम पांच से रात 12 बजे तक हर चौराहों पर चेकिंग करें। पुलिस की चेकिंग के बाद भी हुड़दंग चलता रहा। 
 
 
विज्ञापन

न जान की परवाह न नियमों की

6 of 11
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की सतर्कता के बाद भी ईद की नमाज के बाद शहर में कई जगह बाइक सवार युवकों ने स्टंट किए, इस दौरान पुलिस लाचार दिखी।
विज्ञापन

किसी को भी लगे हमें क्या...

7 of 11
हुड़दंग मचाते लड़के - फोटो : अमर उजाला
युवकों ने बाइकों से शहर की सड़कों पर बेखौफ होकर स्टंट किए। इस दौरान कई राहगीर इनकी चपेट में आने से बचे। कुछ लोगों ने युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक स्टंटबाजी करते हुए भाग निकले।

नहीं थी सुरक्षा  की परवाह

8 of 11
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
स्टंटबाजी करने वाले युवकों को अपनी जान की भी परवाह नहीं थी। बिना हेलमेट युवकों ने बेहद खतरनाक तरीके से स्टंट किए, कई युवक गिरने से बाल-बाल बचे।

 

पुलिस है तो क्या हमें कौन रोकेगा..

9 of 11
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली रोड पर एक बाइक पर चार लोग सवार थे। रास्ते में जगह-जगह पुलिस खड़ी थी, लेकिन न तो इन साहब तो किसी का डर था न पुलिस ने इनको रोका। 

गिन लो पूरे पांच हैं...

10 of 11
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
ये जनाब भी कुछ कम नहीं है, तीन बच्चों सहित पांच लोग एक ही बाइक पर सवार हैं, इन्होंने भी हेलमेट नहीं लगाया है। अपनी नहीं, कम से कम बच्चों की तो परवाह करो। 
विज्ञापन

अधिकारियों को नहीं खबर

11 of 11
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों ने दावा किया था कि इस बार स्पेशल टीम स्टंटबाजी के प्वाइंटों पर चेकिंग करेगी। स्टंटबाजों को जेल भेजेगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के अनुसार स्टंटबाजी रोकने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई थी। एसपी सिटी को पहले ही निर्देश दिए थे कि स्टंटबाजी नहीं होनी चाहिए। इसकी रिपोर्ट एसपी सिटी से ली जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें