फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने बदली करवट, सेहत को लेकर रहे सतर्क, वायरल के प्रकोप से बचने के लिए करें ये उपाय

Sat, 21 Sep 2019 03:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
बुखार - फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों हुई बूंदाबादी के बाद से मौसम में बदलाव आया है। तीन-चार दिन से मौसम ने अंगड़ाई ली है। इसी के चलते रात और दिन के तापमान में  अंतर आ रहा है। रात में ठंड का एहसास होता है, जबकि दिन में गर्मी का सितम है। मौसम का ये सितम लोगों पर कहर बरपाकर कर बीमार कर रहा है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
जलभराव होने के कारण मलेरिया का खतरा है
चिकित्सकों की सलाह है कि बदलते मौसम में साफ-सफाई और खान पान का विशेष ध्यान रखें। ऐसे में जरा सी लापरवाही सेहत को बिगाड़ सकती है। चिकित्सकों की मानें तो अमूमन मौसम परिवर्तन पर वायरल, खांसी, नजला, जुकाम, मलेरिया, डेंगू आदि होने का खतरा चार गुना बढ़ जाता है। वर्तमान में यह समस्या चल भी रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इससे पीड़ितों की तादाद बढ़ी है। घरों और आसपास में पानी जमा न होने दें। 

 
विज्ञापन

3 of 5
मंडलीय अस्पताल का डेंगू वार्ड फुल - फोटो : अमर उजाला
पिछले करीब एक माह से पश्चिमी यूपी के कई जिलों मे वायरल ने कहर बरपा रखा है। बिजनौर जिला अस्पताल के सीएमएस एवं वरिष्ठ फिजीशियन डा. सुखवीर सिंह बताते हैं कि बुखार के शुरुआती दौर में कुछ लोग लापरवाही करते हैं। बुखार बाद में वायरल, मलेरिया, डेंगू आदि का रूप ले लेता है। इसलिए बुखार आने पर शुरुआती दौर में कुशल एवं योग्य चिकित्सक से दवाई लें। 

 

4 of 5
डेंगू - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जिला अस्पताल में कक्ष संख्या छह में ओपीडी करने वाले फिजीशियन डा. राधेश्याम वर्मा ने बताया कि वर्तमान में ओपीडी पर वायरल का अधिक बोझ है। मौसम परिवर्तन पर जरा भी लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसलिए सावधान रहना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेंगू फॉगिंग - फोटो : अमर उजाला
इन बातों का रखें ध्यान
1. मच्छरों से बचने को रात में पूरे कपड़े पहनकर सोएं।
2. पंखे की स्पीड कम रखें, एसी का प्रयोग न करें। 
3. साफ सफाई का ध्यान रखें। 
4. अधिक तली भुनी चीजें खाने-पीने से बचें।
5. खूब पानी पीएं, लापरवाही बिल्कुल भी न करें।
6. शरीर में अकड़न या बुखार होने पर तुरंत जांच कराएं।
7. प्रतिदिन धुले कपड़े पहनें।
8. एक-दूसरे का तौलिया रुमाल आदि इस्तेमाल न करें।
9. अधिक मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करें।
10. घरों अथवा आसपास में पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें