रावण दहन
- फोटो : अमर उजाला
मानवीय कल्याण समिति लेबर कॉलोनी के प्रधान संदीप रावत का कहना है कि वर्तमान दौर में देखा जा रहा है कि युवा पीढ़ी माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान नहीं करती। ऐसे कई मामले सामने भी आ चुके हैं। युवा पीढ़ी को चाहिए कि वह माता-पिता और बुजुर्गों का आदर करे। ऐसे कई बुजुर्ग वृद्ध आश्रम में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं, जिनके बच्चे इंजीनियर, डाक्टर, अधिकारी और निजी संस्थानों में बड़े पदों पर हैं, लेकिन वह अपने माता-पिता को साथ नहीं रखते हैं। इस बुराई को खत्म करने के लिए युवा पीढ़ी को असत्य पर सत्य की जीत के पर्व पर संकल्प लेना होगा। ताकि कोई बुजुर्ग वृद्घ आश्रम में न रहे।