मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ दौरे पर हैं। सीएम सुबह 9:20 बजे खरखौदा में हेलीकॉप्टर से उतरे, जिसके बाद उन्होंने खरखौदा में गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
2 of 7
भाजपा के बैनर व पोस्टर जलाए
पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार, सीएम योगी उसके बाद मेरठ की शेरगढ़ी कॉलोनी के पीछे मलिन बस्ती पहुंचे। हालांकि लोगों में योगी के आगमन को लेकर काफी उत्साह था, लेकिन सीएम के जाने के बाद ऐसा कुछ हो जाएगा इस बात अंदाजा किसी को नहीं था।
विज्ञापन
3 of 7
हंगामा करते लाेग
सीएम योगी ने मलिन बस्ती पहुंचकर वहां के लोगों से मुलाकात की, लेकिन यहां की एक परंपरा है जो कि शायद सीएम योगी को नहीं पता थी। जानिए आखिर ऐसा क्या ?
4 of 7
पथराव करते बसपाई
मलिन बस्ती के लोगों का कहना है कि इतिहास गवाह है कि यहां जो भी कोई बड़ा नेता आता है तो वह सबसे पहले डॉ. भीम राव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यापर्ण करता हैं। जबकि योगी ने ऐसा नहीं किया। फिर इसके बाद जो हुआ वह हैरान कर देने वाला है। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
5 of 7
लोगों के पीछे दौड़ती पुलिस
सीएम योगी के निकलते ही बसपाईयों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया और बसपाईयों ने शराब के ठेकों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब इतने पर दिल नहीं भरा तो भाजपा के लगे बैनर और पोस्टर फाड़ दिए और उनमें आग लगी दी।
विज्ञापन
6 of 7
शराब के ठेकों पर पत्थर बरसाते बसपाई
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन बसपाई पुलिसवालों से ही भिड़ गए। इस दौरान जमकर पथराव हुआ और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। इतना ही नहीं बल्कि पेट्रोल पंप व गैस सिलेंडर के गोदाम में भी आग लगाने का प्रयास किया गया।
वहीं मामला बढ़ता देख डीएम व एसएसपी मौके पर पहंच गए तो बसपाई अधिकारियों से भी उलझ बैठे। नहीं मानने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।