मेरठ में कबाड़ी बाजार स्थित एक कोठे पर एनजीओ की सूचना पर शुक्रवार दोपहर एएचटीयू और पुलिस फोर्स ने छापा मारा। पुलिस ने एक महिला समेत दस लड़कियों को रेस्क्यू कराया। हापुड़ के एक व्यक्ति और नेपाल निवासी युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। कोठा संचालिका समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्राथमिक जांच पड़ताल में पांच लड़की नाबालिग बताई गई हैं, जिन्हें कोठे पर बंधक बना रखा था।
विज्ञापन
2 of 7
दो युवक भी पकड़े गए
- फोटो : अमर उजाला
एंटी हृयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की एसओ रश्मि चौधरी के मुताबिक तमिलनाडू की एनजीओ फ्रीडम फर्म की अध्यक्ष संतोषी देवी ने पुलिस अफसरों से शिकायत की थी कि क बाड़ी बाजार में एक कोठे पर कई लड़कियों को अपहरण के बाद बेचा गया है। सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया, एसओ देहलीगेट और ब्रह्मपुरी पुलिस ने कबाड़ी बाजार में निशा के कोठे पर छापा मारा। पुलिस को देख कोठा संचालिकाओं ने अंदर से दरवाजे बंद कर लिए।
पढ़ें : कोठे में ऐसा क्या कर रही थी, पुलिस ने खींचकर बाहर निकाला, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
3 of 7
कोठे में मिलीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने एक कोठे से एक महिला, नौ लड़कियों को रेस्क्यू कराकर एएचटीयू थाने भेज दिया। वहीं हापुड़ के पंचशील कॉलोनी निवासी अरविंद को भी गिरफ्तार कर लिया। नेपाल के दंग जिला निवासी दीपक को भी गिरफ्तार किया है जो एक महिला के साथ कोठे पर अवैध तरीके से रह रहा था। बाद में एएचटीयू की टीम ने थाने में लाकर लड़कियों से पूछताछ की।
4 of 7
कोठे में मिलीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
कई लड़की आप बीती सुनाते हुए पुलिस के सामने बिलख पड़ीं। रेस्क्यू कराई गईं चार लड़की नेपाल के सरलेन क्षेत्र और जामनी बाजार क्षेत्र की रहने वाली हैं। जबकि एक महिला और पांच लड़की राजस्थान के सबाई माधेपुर और शंकरपुरा क्षेत्र की रहने वाली हैं। पुलिस के सामने एक महिला बिलख पड़ी। महिला ने कहा कि उसके छह माह की बच्ची है और तीन साल का बेटा है। परिवार की स्थिति वह बता नहीं सकती। उसे छोड़ दो, नहीं तो वह बर्बाद हो जाएगी।
पढ़ें : रेड लाइट एरिया में पुलिस का छापा, कोठे में मिलीं तीन किशोरियां
विज्ञापन
5 of 7
थाने में बैठी युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
एएचटीयू थाने में एक लड़की ने बिलखते हुए बताया कि भगवान का शुक्र है कि वह इस दलदल से निकल गई। जबरन बंधक बनाकर उसका शारीरिक शोषण कराया जा रहा था। तीन माह पहले कोठे से भागने की कोशिश की तो संचालिका ने कमरे में बंद करवाकर उसे पिटवाया। युवती ने बताया कि वह नेपाल की रहने वाली है। सात माह पहले उसका रिश्तेदार दिल्ली में नौकरी की बात कहकर लाया था। उसके बाद पहले उसे दिल्ली में कोठे पर बेच दिया। कुछ माह पहले यहां लाया गया। वहीं राजस्थान के हिंडोली निवासी लड़की ने बताया कि उसका अपहरण कर दिल्ली में लाकर बेच दिया गया।
विज्ञापन
6 of 7
कोठे में मिलीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
एसओ रश्मि चौधरी ने बताया कि संस्था की अध्यक्ष की तहरीर पर कोठा संचालिका, अरविंद और दीपक के खिलाफ अनैतिक देहव्यापार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार ही कोर्ट के आदेश पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। लड़कियों के परिजनों से पुलिस संपर्क कर रही है।
कबाड़ी बाजार में नेपाल, बिहार, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, असम, राजस्थान की पहले भी लड़कियां बरामद हुई हैं। जिन्हें अगवा कर दिल्ली और मेरठ में बेचा जाता है। बेचने वाले दलाल कभी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस सिर्फ एनजीओ की सूचना पर ही छापा मारती है। एसपी क्राइम शिवराम यादव ने बताया कि एनजीओ के पदाधिकारियों की सूचना पर एएचटीयू की टीम भेजी गई थी। मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि कितनी लड़की नाबालिग हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बेचने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें