सहारनपुर के बेहट में आदिशक्ति मां शाकंभरी देवी के दरबार में लगे शारदीय नवरात्र मेले में रविवार को चौथे दिन भी लगातार हो रही बारिश और नदी में आई बाढ़ के बावजूद माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भूरादेव मंदिर से पहले ही जाम के हालात बन गए।
विज्ञापन
2 of 6
बच्चों को लेकर नदी पार करता पिता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
माता के दर्शन के लिए सुबह 9 बजे से ही भूरादेव पर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी का पुलिस स्टॉफ शाकंभरी खोल में पानी होने की वजह से भूरा देव मंदिर तक नहीं पहुंच पाया था।
विज्ञापन
3 of 6
श्रद्वालुओं को निकालता पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जाम लगने की सूचना पाकर थाना प्रभारी मिर्जापुर राजपाल सिंह वहां पहुंचे और वाहनों को पार्किंग में लगवाकर स्थिति पर नियंत्रण किया। पुलिस के लाख रोकने के बावजूद भी श्रद्धालु नहीं रुके और जान जोखिम में डालकर पानी के तेज बहाव से होते हुए माता के मंदिर तक पहुंचे।
पढ़ें : सिद्धपीठ में बाढ़, 50 दुकानें और पार्किंग बही, श्रद्धालुओं में मची भगदड़
4 of 6
मां के दर्शनों के लिए भैंसा बुग्गी पर बैठकर नदी पार करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेला इंचार्ज विंध्याचल तिवारी ने मंदिर परिसर में खड़े होकर श्रद्धालुओं को कतार में लगवाकर मां के दर्शन कराएं। बता दें कि शनिवार को देर शाम सभी श्रद्धालुओं को भूरा देव मंदिर पर ही रोक दिया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
जान जोखिम में डाल श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बेहट में पहाड़ियां पर 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश से नदियां तीसरे दिन भी उफान पर रही। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी नदी में शनिवार की रात आई बाढ़ के तेज बहाव पानी में 50 से अधिक दुकानें, पार्किंग और बेरिकेडिंग, अस्थाई शौचालय आदि बह गए।
जान जोखिम में डाल श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
माता मंदिर के पास फंसे 25 श्रद्धालुओं को पुलिसकर्मियों ने जेसीबी पर बैठाकर भूरादेव मंदिर पर उनके परिवारों तक पहुंचाया। सीओ की बुलुरो गाड़ी भी पानी के तेज बहाव में बह गई थी। उधर, भूरादेव मंदिर पर पुलिस लगातार एनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं को पानी उतरने तक सिद्धपीठ में न जाने की चेतावनी प्रसारित करती रही।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें