प्रेमी युवक के घरों में आग लगाई
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर थाना पुलिस व दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों घरों का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से युवती पक्ष की चार महिलाओं सहित दस लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों में नीटू, मनोज, आजाद, दीपक, अंकुर, अमित बॉबी, रीता देवी, कमलेश, सुदेश व बेदो शामिल हैं। उधर, घटना के बाद युवती पक्ष अपने घरों को ताले लगाकर फरार हो गया। गांव में तनाव व्याप्त है। तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है।