फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजी गल्ला के गोदाम में लगी भीषण आग, कई सौ लग्जरी गाड़ियां फूंकी, देखें फोटो

Sat, 29 Apr 2017 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
हाजी गल्ला के गोदाम में लगी आग
मेरठ में हिस्ट्रीशीटर हाजी गल्ला के गोदाम में बृहस्पतिवार गाड़ियां जला दी गई। 20 दिन पहले इसी गोदाम में पुलिस ने छापा मारा था। छापे के दौरान सील गोदाम से 450 गाड़ियां गायब मिली थी।
विज्ञापन

2 of 8
गोदाम में आग लगने पर पहुंचे व्यापारी
अब इस गोदाम में सील लगाने की बात कहकर पुलिस जांच करने का दावा कर रही थी। अब आग को लेकर सवालिया निशान लग गए हैं।
विज्ञापन

3 of 8
आग बुझाते युवक
सोतीगंज में लूट और चोरी के वाहन काटने वाले हिस्ट्रीशीटर हाजी गल्ला का कैंट स्थित वेस्ट एंड रोड पर गोदाम बना हुआ है। दो साल पहले तत्कालीन एएसपी अभिषेक सिंह ने इसी गोदाम पर छापा मारा था। जहां करीब 500 चोरी और लूट की गाड़ियां मिली थी। इस मामले में हाजी गल्ला जेल गया था, जबकि गोदाम को सील कर दिया गया था। 

4 of 8
आग लगने के बाद इकठ्टा हुए समुदाय के लोग
नई सरकार के बनते ही छह अप्रैल को सदर पुलिस ने इसी गोदाम पर फिर छापा मारा। जहां पर मात्र 50 गाड़ियां मिली। पुलिस जांच में जुटी थी।
विज्ञापन

5 of 8
आग लगने के बाद भारी संख्या में पुलिस पहुंची
बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे गल्ला के इसी गोदाम पर अचानक आग लग गई। गल्ला के गोदाम धू धू करके जला तो आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर सदर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोदाम में लगी आग बुझा दी।
विज्ञापन

6 of 8
हाजी गल्ला के गोदाम में लगी आग
सदर बाजार थाने के इंस्पेक्टर पंकज पंत का कहना है कि आग के पीछे कोई दूसरी साजिश भी हो सकती है। आग कैसे लगी, इसकी पुलिस गंभीरता से जांच करेगी। गोदाम बंद पड़ा हुआ है, इसमें आग किसने लगा दी। इसको लेकर पुलिस भी हैरान है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

7 of 8
आग लगने के बाद पहुंची पुलिस
लोगों में चर्चा है कि गोदाम में कटर से गाड़ियां कट रही थी? जिसके चलते पेट्रोल की टंकी में आग लगी और फिर गोदाम में फैल गई। हालांकि पुलिस ने इस बात से इंकार किया है।
विज्ञापन

8 of 8
हाजी गल्ला के गोदाम में लगी भीषण आग
​पुलिस का कहना है कि गोदाम के पास दुकानों में लोहे के खराद का काम होता है। हो सकता है कि खराद मशीन की चिंगारी से आग लगी हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें