कैमरे पर लगाई टैप।
- फोटो : अमर उजाला
टेलीकाम की दुकान में भी चोरी
इसके बाद चोरों ने पुट्ठा रोड स्थित प्रवीण सरगम टेलीकॉम की दुकान का ताला तोड़कर दस हजार की नकदी, दो लैपटॉप, कंप्यूटर, एलसीडी, डाटा केबिल, इंवर्टर बैटरी चोरी कर ली। जिसकी कीमत करीब तीन लाख है। सुबह चोरी की जानकारी होने पर घटना का पता चला तो रिठानी व्यापार संघ अध्यक्ष सुनील वर्मा महामंत्री आदित्य शर्मा सहित सैकड़ों व्यापारी एकत्र हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। रिठानी व्यापार संघ अध्यक्ष की सूचना पर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता और ट्रांसपोर्ट नगर अध्यक्ष गौरव शर्मा को दी तो वह भी तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी एसपी सिटी को दी। खुलासा नहीं होने पर एसएसपी कार्यालय पर धरना देने का एलान किया।