फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: अमर शहीदों को पुष्प अर्पित कर किया नमन, औघड़नाथ मंदिर से मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान का आगाज

Fri, 10 May 2019 09:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
अमर शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान का आगाज क्रांति दिवस (10 मई) को शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। अमर उजाला की ओर से औघड़नाथ मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पण समारोह हुआ। पुष्पांजलि समारोह में शहरवासियों ने शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन

2 of 7
अमर शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए - फोटो : अमर उजाला
समारोह में कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, एडीएम प्रशासन रामचंद्र, एमडीए सचिव राजकुमार, सीएमओ डॉ. राजकुमार, एएसपी कैंट राम अर्ज, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा, पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने शहीदों को पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

3 of 7
अमर शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला पिछले 10 सालों से लगातार मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान का आयोजन कर रहा है। वर्ष 2010 से प्रारंभ हुआ आजादी के पर्व को मनाने का यह सिलसिला अनवरत जारी है। हर वर्ष शहरवासियों के सहयोग से मां तुझे प्रणाम अभियान अब महाभियान का रूप ले चुका है। क्रांति दिवस पर शहरवासियों ने औघड़नाथ मंदिर में बने शहीद स्तंभ पर शहीदों को पुष्प चढ़ाकर नमन किया। बच्चों, बुजुर्गों व स्वतंत्रता सेनानियों सभी ने क्रांतिवीरों को नमन किया। पुलिस, प्रशासन, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संगठनों के साथ स्कूल, कॉलेजों के प्रिंसिपल, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आयोजन में शामिल हुए। सभी ने मिलकर शहीदों को नमन किया और उन्हें स्मरण करते हुए पुष्प अर्पित किए।

4 of 7
सिग्नेचर बोर्ड पर लिखे स्लोगन - फोटो : अमर उजाला
सिग्नेचर बोर्ड पर लिखे स्लोगन 
आयोजन में क्रांति स्मारक के पास ही सिग्नेचर बोर्ड लगाया गया। सिग्नेचर बोर्ड पर सभी अतिथियों व शहरवासियों ने स्लोगन लिखकर शहीदों को नमन किया। युवाओं ने लिखा कि जब तक सूरज चांद रहेगा शहीदों का नाम रहेगा, इस देश की सरहद को कोई छू नहीं सकता, मेरा मेरठ महान, वो जो हमारी आजादी के लिए शहीद हो गए उन वीरों को नमन, हमें आजादी दिलाने वाले क्रांतिवीरों को नमन, आओ मिलकर करें शहीदों को नमन जिन्होंने दिया हमें नवजीवन जैसे स्लोगन व पंक्तियां लिखकर शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन

5 of 7
अमर शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद 
आयोजन में भाजपा से पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री जयकरण गुप्ता, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री सतेंद्र भराला, युवा मोर्चा अध्यक्ष वीनस शर्मा, महामंत्री कमल दत्त शर्मा, महामंत्री संजय त्रिपाठी, छावनी मंडल अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, पार्षद ललित नागदेव, पार्षद राजेश खन्ना, रविश अग्रवाल, आलोक सिसौदिया, हर्ष गोयल, सहंसरपाल, नीरज जटौली, अमरदीप पंवार, नरेंद्र उपाध्याय, युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकित चौधरी, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डा. मीनाक्षी भराला, महानगर महामंत्री संजना रस्तोगी, सीमा श्रीवास्तव, निधि रस्तोगी, बबीता, मीरा मिश्रा, प्रीति शर्मा, बबीता गुप्ता, डॉ. राजेश, शंभू पहलवान, सुनील शर्मा, पंकज राजपूत, रमन ढींगरा, अखिल गोयल, संचित गुप्ता, शिवम शर्मा, शिवम रस्तोगी सरकार, सौरभ सखूजा, आयुष खटीक, अक्षय भड़ाना, सौरभ शर्मा, कमल मित्तल, अभिषेक ठाकुर, विक्रम शर्मा, तुषार गुप्ता, दीपांशु त्यागी, अमित गोयल, पीयूष शर्मा, अमन भारद्वाज, सौरभ भटनागर, अनुज कसाना, रिंकू पाल, दिग्विजय सोम, जितेश गुर्जर, चीनू शर्मा, हरीश साहू, पंकज प्रजापति, अमर पुंडीर, शिवम ठाकरान, तुषार गौतम, विशाल वर्मा, शुभम त्यागी, पवन भारद्वाज, हर्ष खटीक, मुनीष चौधरी, सतनाम सिंह नामी, ठा. ओपी सिंह, अंकुर गुप्ता, पंकज चौधरी, अमौलिक मित्तल, अमित भडौली, विनीत टिकैत, अक्षय बालियान, सौरभ पंडित, विवेक राज, अक्षय कश्यप, मनोज मलिक, राजेश अंधेरा शामिल हुए। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, उपाध्यक्ष कमल ठाकुर, नीरज मित्तल, कोषाध्यक्ष पवन मित्तल, मंत्री गौरव शर्मा, पूर्व मंत्री विपुल सिंघल, संजू मित्तल, दवा व्यापार संघ के रजनीश कौशल, विनेश जैन, संजय गुप्ता शामिल हुए। सपा से संगीता राहुल, चैतन्यदेव स्वामी, मृदुला यादव, शेरा जाट, अनुज राव, अक्षय यादव, औघड़नाथ मंदिर समिति अध्यक्ष डॉ. महेश बंसल, ज्ञानेंद्र अग्रवाल, सतीश सिंघल, धीरेंद्र सिंघल, सुनील, अमित अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, ब्रजभूषण गुप्ता, भगवत दयाल, अतुल अग्रवाल, संजय बंसल, राजेंद्र गुप्ता आदि। बसपा से जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान, मंडल जोन इंचार्ज शाहजहां सैफी, जिला प्रभारी आतिर रिजवी, संगीता दोहरे, मंडल इंचार्ज भाईचारा कमेटी राजपाल जाटव, चतर सिंह जाटव मौजूद रहे। रालोद की तरफ से प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान, जिलाध्यक्ष राहुल देव, राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा, जबर सिंह, चौधरी यशवीर सिंह, सावित्री गौतम, गौरव जिटौली, वरुण जिटौली, कमलजीत गुर्जर, शेरा जाट, सुबोध त्यागी आदि ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस की तरफ से महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी, मोनींद्र सूद और हरिकिशन आंबेडकर आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की। किसान संगठनों की तरफ से भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह, रवींद्र दौरालिया, एके जौहरी और भारतीय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप त्यागी, योगी बाबा, ब्रजेश चौहान, अशोक राव, तेजस्वी त्यागी, कुस्तुभ त्यागी, अमर पटेल आदि ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

6 of 7
अमर शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सकों ने भी चढ़ाए शहीदों को पुष्प
चिकित्सकों में मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता, केएमसी के चेयरमैन डॉ. सुनील गुप्ता, पूर्व आईएमए अध्यक्ष डॉ. वीरोत्तम तोमर, आईएमए सचिव डा. संदीप जैन, डॉ. सरिता त्यागी, डा. रजनीश भारद्वाज रेडक्रास सोसायटी के निवर्तमान चेयरमैन अजय मित्तल शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमर शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए - फोटो : अमर उजाला
प्रिंसिपल, उद्यमी और सामाजिक संगठनों का सहयोग
आयोजन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कृष्ण कुमार खन्ना, एटॉमोस क्लासेस के संचालक केमिस्ट्री शिक्षक जीके सिंह, एसएफ स्पोर्ट्स के संचालक अनिल सरीन, एमएमए के अध्यक्ष विभोर अग्रवाल, एमएमए के पूर्व अध्यक्ष उद्यमी अंकुर जग्गी, शहर सराफा व्यापार संघ के मंत्री मुकुल जैन, लघुउद्योग भारती के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, द अध्ययन स्कूल के चेयरमैन रामन निवास, सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल कैंट के प्रिंसिपल व मेरठ सहोदय के अध्यक्ष प्रेम मेहता, शिक्षक योगेश बत्रा, दीवान पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल एचएम राउत, सेंट थॉमस स्कूल छीपीटैंक की प्रिंसिपल ए.डीन, एमपीजीएस कैंट की प्रिंसिपल मधु सिरोही, एमपीएस मेन विंग के प्रिंसिपल डॉ. संजीव अग्रवाल, खालसा गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. मनु भारद्वाज, जीटीबी स्कूल के प्रिंसिपल एनपी सिंह, ब्लॉसम्स स्कूल से सिल्की जैन, सीजेडीएवी से शिक्षक आकाश, डॉ. अनुभूति चौहान, नीलम सिंह, पायल जैन, सारथी संस्था अध्यक्ष कल्पना पांडे, कवि प्रदीप त्यागी सरावा, कवि डॉ. ईश्वर चंद गंभीर, आयुष गोयल, पीयूष गोयल, डॉ. मेराजुद्दीन, अभिनेता गिरीश थापर, क्लीन मेरठ के अमित अग्रवाल, आशीष मिश्रा व मिशिका सोसाइटी के अध्यक्ष अमित नागर व डॉ. विभा नागर भी पहुंचे।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें