फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र से एक महीने बाद निकलवाया इसरार का शव, देखें तस्वीरें

Tue, 02 May 2017 11:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
कब्र से निकालाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मुंबई पुलिस ने प्रापर्टी डीलर इसरार उर्फ इसरा का सोमवार एक महीने बाद कब्रिस्तान से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बताया कि शव का बिसरा सुरक्षित और डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

2 of 8
कब्र से निकाला शव
लालकुर्ती हंडिया मोहल्ला निवासी इसरार उर्फ इसरा कुरैशी मुंबई में प्रापर्टी डीलर था। उसने मुंबई में करुणा उर्फ आयशा से प्रेम प्रसंग के चलते शादी की थी। बीमारी के चलते 29 मार्च 2017 को इसरा की मुंबई के एक अस्पताल में मौत हो गई। करुणा के अनुसार इसरा के बडे़ भाई इकबाल ने करोड़ों की प्रापर्टी के लिए जहर देखकर इसरा की हत्या की है। इसकी शिकायत महिला ने मुंबई कमिश्नर से की थी। 
विज्ञापन

3 of 8
मुंबई पुलिस ने खुदवाई कब्र
इसके चलते मुंबई पुलिस इसरा का पोस्टमार्टम कराने तीन दिन से मेरठ में है। सोमवार को पुलिस प्रशासन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम सिटी, सीओ सिविल लाइन समेत कई थाने की पुलिस फोर्स की मौजूदगी में मोहनपुरी स्थित कब्रिस्तान से इसरा का शव निकाला।

4 of 8
मुंबई पुलिस ने खुदवाई कब्र
सिविल लाइन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें बिसरा सुरक्षित और डीएनए टेस्ट कराने की बात हुई है। पुलिस ने बताया एक महीने बाद इसरा का शव कब्र से सुरक्षित निकला है। 
विज्ञापन

5 of 8
जांच करती मंबई पुलिस
आश्चर्य की बात है कि शव से बदबू तक नहीं आई। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी शव को देखकर हैरान है कि अभी तक कोई गलावट तक नहीं हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उसी कब्र में इसरा को दफनाएगी। 
विज्ञापन

6 of 8
मुंबई पुलिस ने खुदवाई कब्र
कब्र से शव निकालने और पोस्टमार्टम कराने के दौरान इसरा के परिजन भी मौजूद रहे। आरोप लगाया कि करुणा बेवजह उनको फंसाना चाहती है। करुणा पहला पति छोड़ चुकी है, जिससे उसने मोटा पैसा लिया था। 
विज्ञापन

7 of 8
कब्र से निकालाकर पोस्टमार्टम लिए भेजा
वह पैसे और प्रापर्टी के खातिर ऐसा घिनौना आरोप लगा रही है। इसरा की मौत बीमारी के चलते हुई। डॉक्टर अस्पताल में उसका किडनी का इलाज कर रहे थे। मुंबई, मेरठ, दिल्ली समेत कई जिलों के अस्पताल में इसरा का इलाज चला है।
विज्ञापन

8 of 8
कब्र से निकालाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसरा के भाई इकबाल ने बताया कि वह इसरा को दस साल की उम्र्र में मुंबई ले गया था। दोनों भाई प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे। उसने ही इसरा को अपने बच्चे की तरह पाला है। वह भला उसकी हत्या कैसे कर सकता है। उसको बचाने के लिए उसने लाखों रुपये इलाज में लगाए है। पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है, यह सच्चाई भी सामने आ जाएगी। इकबाल भी मेरठ आया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें