उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में बेदर्दी की हदें पार करने का एक मामला सामने आया है। यहां थाने से महज 500 मीटर दूर कुछ हमलावरों ने एक गर्भवती महिला को लात-घूंसों से जमकर पीटा। इस दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तमाशबीन बने रहे।
वहीं किसी ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।