मेरठ में थार कार की छत पर मिट्टी डालकर हाईवे पर दौड़ाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने थार को सीज कर दिया है। साथ ही 24 हजार का ई-चालान घर भेज दिया है। आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त होगा।
मेरठ में छत पर मिट्टी डालकर हाईवे पर काले रंग की थार दौड़ाने के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक मुंडाली निवासी जीशान के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 24 हजार का ई-चालान करने के बाद थार भी सीज कर दी गई है। आरोपी चालक के कई और वीडियो सामने आए हैं। आरोपी लाइक पाने के लिए रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करता है। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
2 of 5
थार की छत पर मिट्टी डालते हुए जीशान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति किसी ईंट भट्ठे पर थार खड़ी कर फावड़े से उसकी छत पर मिट्टी डाल रहा है। इसके बाद छत पर मिट्टी लदी थार को हाईवे पर दौड़ाया जा रहा है। थार पर ठाकुर का स्टिकर भी लगा है। हाईवे पर वीडियो में थार की छत से मिट्टी उड़ती दिख रही है। इस धूल से अन्य वाहन चालक बचते दिख रहे हैं। पीछे किसी वाहन में आ रहे थार चला रहे युवक के साथियों ने यह वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
3 of 5
छत पर मिट्टी डालकर हाईवे पर थार दौड़ाता जीशान
- फोटो : सोशल मीडिया
लोग कमेंट कर रहे थे कि रील बनाने के लिए दूसरों की जान खतरे में डालने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके बाद ने थार मालिक मुंडाली निवासी इकराम अली के घर 24 हजार रुपये का ई-चालान भेज दिया था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है।
4 of 5
थार के ऊपर चारपाई पर हुक्का गुड़गुड़ाते हुए जीशान
- फोटो : सोशल मीडिया
थार के साथ अजीबोगरीब रील बनाता है आरोपी
मुंडाली निवासी जीशान की थार के साथ कई अजीबोगरीब रील सामने आई हैं। वह कभी थार की छत पर गन्ने की फसल तो कभी चारे की बोरी लादकर रील बनाकर वायरल करता है। एक वीडियो में वह थार की छत पर बिछी चारपाई पर हुक्का पीता नजर आ रहा है।
हथियारों के प्रदर्शन के मामले में भाई जा चुके हैं जेल
जीशान के तीन भाई पूर्व में हथियारों के प्रदर्शन में जेल जा चुके हैं। छह अक्तूबर को यति नरसिंहानंद महाराज के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उसके भाइयों ने भड़काऊ नारे भी लगाए थे। इस मामले में भी पुलिस ने तीनों को जेल भेजा था। अब कार्रवाई के डर से पूरा परिवार घर पर ताला लगाकर फरार है।