फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एसएसपी ऑफिस पहुंचीं दो युवती, बोलीं-सीओ साहब शादी में रोड़ा बन रहा परिवार, बताओ क्या करें

Sun, 24 Nov 2024 12:38 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सीओ ने थाना पुलिस को नियम के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं एसएसपी ऑफिस पर एलआईयू टीम ने युवतियों से बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं की। 
विज्ञापन
1 of 4
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ऑफिस पर शनिवार को दो सहेली पहुंचीं और आपस में शादी करने की गुहार पुलिस अधिकारियों से लगाई। कहा कि परिजन हमारे इस फैसले के खिलाफ हैं। इसलिए पुलिस की मदद की जरूरत है। पुलिस अधिकारी भी उनकी बात को सुनकर हैरान रह गए और जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।
 
विज्ञापन

शनिवार सुबह पुलिस आफिस पर फरियादियों की सुनवाई सीओ यातायात संतोष कुमार सिंह कर रहे थे। इन्हीं में दो युवतियां बैठी थीं। काफी देर से वे अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं। दोनो युवती हाथ में प्रार्थना पत्र लेकर अंदर पहुंची और सीओ यातायात संतोष सिंह के सामने खड़ी हो गईं। सीओ संतोष सिंह चौंक गए और  उन्होंने युवती से पूछा कि क्या समलैंगिक विवाह करना चाहती हो, तो युवती ने हां कहा। 
 
विज्ञापन

दरअसल, युवक की वेशभूषा में पहुंची युवती अपनी सहेली के साथ लिव इन में रहती है और अब दोनों शादी करना चाहते हैं। बताया कि परिवार शादी के लिए तैयार है लेकिन उसकी प्रेमिका (दूसरी युवती) का परिवार मना कर रहा है। उसे घर से बाहर भी निकलने नहीं दिया जा रहा है। काफी मुश्किल से दोनों एसएसपी कार्यालय तक पहुंची हैं। सीओ ने समलैंगिक विवाह कानून को लेकर चर्चा की और फिर मामले को संबंधित थाने के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान युवती से एलआईयू टीम ने बातचीत करने की कोशिश एसएसपी कार्यालय परिसर में की लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं की।
 
विज्ञापन

एक सिविल लाइन और दूसरी पल्लवपुरम की रहने वाली 
एक युवती सिविल लाइन क्षेत्र और दूसरी पल्लवपुरम की रहने वाली है। सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई के लिए दोनों थानों को कहा गया है। नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें