फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टिकैत पर बड़ा आरोप, महापंचायत में खुलकर बोले भाकियू अराजनैतिक के अध्यक्ष, जाट समाज को लेकर कही ये बड़ी बात

Thu, 16 Mar 2023 12:58 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
ठा. राजेश सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में भाकियू (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह चौहान और राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि हमारा काम किसी को हराना-जिताना नहीं है। राकेश टिकैत विपक्ष के नेता की तरह काम करते हैं। तेलंगाना, दिल्ली व पंजाब के मुख्यमंत्रियों की पंजाब में हुई बैठक में किसान नेता के नाम पर सिर्फ उन्हें ही बुलाया, जबकि किसान आंदोलन में पंजाब के ही 35 किसान संगठनों ने भाग लिया था। ये रिश्ता क्या कहलाता है?...।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने कहा भाकियू (अराजनैतिक) गंगा की तरह पवित्र है और किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करता है। ये किसानों का है और वे ही चलाएंगे। कुछ लोग विपक्षी पार्टियों के लिए काम करते हैं। चौधरी चरण सिंह और बाबा टिकैत ने जाटों की गरिमा व मान-सम्मान बढ़ाया, मगर वह गर्त में मिलाने का काम कर रहे हैं। हम किसानों के मसीहा बाबा टिकैत के आदर्शों पर चलने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 9
किसानों की महापंचायत, भाकिय अराजनैतिक - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र ने कहा कि हमारा काम किसानों की समस्याओं का निदान कराना और मांगों को हरसंभव तरीके से पूरा कराना है। किसी पार्टी के लिए काम करना हमारा उद्देश्य नहीं। राकेश टिकैत हमारे ऊपर सरकारी होने का आरोप लगाते हैं, जो पूरी तरह से निराधार है। हमारा संगठन सरकार के अच्छे फैसले की तारीफ और गलत की निंदा करता है। मेरा सवाल है कि क्या किसान नेता सिर्फ एक ही है।
विज्ञापन

3 of 9
ऊर्जा भवन पर बैठे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
सही फैसले पर भी भड़काने का किया प्रयास
प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को बिजली में काफी राहत दी है। यह किसानों के लिए राहत का कदम था फिर भी राकेश टिकैत ने विपक्षी पार्टी की तरह किसानों को भड़काने का प्रयास करते हुए कह दिया कि अभी राहत मिली है मगर पांच साल बाद वसूली होगी।

4 of 9
किसान - फोटो : अमर उजाला
जाट समाज का गिरा रहे सम्मान
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा राहुल गांधी की अगुवाई करके जाट समाज का मान-सम्मान गिराने का काम कुछ लोग कर रहे हैं। चौधरी चरण सिंह और बाबा टिकैत ने जाटों की गरिमा व मान-सम्मान बढ़ाया और वह गर्त में मिलाने का काम कर रहे हैं। भाकियू (अराजनैतिक) जाट, ठाकुर, यादव और मुस्लिमों का नहीं बल्कि किसानों का संगठन है।
विज्ञापन

5 of 9
किसान - फोटो : अमर उजाला
खेती की लागत बढ़ी, कीमत घटी
फसल की लागत काफी बढ़ी और कीमत कम है। महापंचायत में किसान नेताओं ने कहा कि खेती में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, खाद, बीज आदि की कीमत बहुत बढ़ गई है, मगर कीमत कम हो गई है। इस असंतुलन की वजह से किसान की आर्थिक हालत दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है।
विज्ञापन

6 of 9
किसान - फोटो : अमर उजाला
कोल्ड स्टोरेज संचालक ठग रहे
आलू की अच्छी पैदावार हुई है मगर किसानों को लागत भी नहीं मिल रही है। किसान आलू को कोल्ड स्टोरेज में रखवाने के लिए परेशान हैं। कोल्ड स्टोरेज संचालक दिन में कहते हैं कि उनके यहां जगह नहीं है मगर रात को डबल रेट में आलू रखवाकर किसानों को ठग रहे हैं। किसानों ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण की एसडीएम से मॉनिटरिंग कराई जाए।
विज्ञापन

7 of 9
मेरठ में महापंचायत। - फोटो : अमर उजाला
किसानों पर दोहरी मार
हापुड़ के जिलाध्यक्ष पवन ने कहा कि किसान काफी परेशान हैं। एक तरफ गन्ने का भुगतान मिला नहीं है और दूसरी तरफ नलकूपों के बिजली बिल का बकाया आ रहा है। इस दोहरी मार से किसान काफी परेशान है। किसानों को जल्द से जल्द गन्ना भुगतान दिलवाया जाए।

8 of 9
महापंचायत। - फोटो : अमर उजाला
किसान उजाड़ना भी जानता है
महापंचायत में किसान नेताओं ने कहा कि सरकार को समझ लेना चाहिए कि किसान बोना ही नहीं उजाड़ना भी जानता है। स्पष्ट शब्दों में कहा कि 2024 और 2027 में किसान ही सरकार बनाने का आधार होंगे।
विज्ञापन

9 of 9
मेरठ में महापंचायत। - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ और दिल्ली में भी करेंगे महापंचायत
भाकियू (अराजनैतिक) युवा के प्रदेशाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। अभी तो क्रांति की धरा पर महापंचायत करके शुरुआत की है, यदि जल्द किसानों को राहत नहीं मिली तो लखनऊ और दिल्ली में भी महापंचायत करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें