फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Visit Meerut: प्रदेश के पहले मेजर ध्यानचंद खेल विवि का लोगो, ड्रेस व फ्लैग लॉन्च, यह होगा ध्येय वाक्य

Thu, 22 Jan 2026 04:23 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में लोगो, ड्रेस और फ्लैग का अनावरण किया गया। शासन ने 31 मई 2026 तक शैक्षणिक सत्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
1 of 5
मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
मेरठ स्थित मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय में बुधवार को विश्वविद्यालय के लोगो, ड्रेस और फ्लैग का औपचारिक रूप से अनावरण किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन और अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

2 of 5
मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का ध्येय वाक्य - फोटो : अमर उजाला
‘जय हिंद’ होगा विश्वविद्यालय का ध्येय वाक्य
कार्यक्रम के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि खेल विश्वविद्यालय का ध्येय वाक्य ‘जय हिंद’ निर्धारित किया गया है, जो देशभक्ति और अनुशासन की भावना को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: CM Yogi In Meerut: मुख्यमंत्री बोले-31 मई तक हर हाल में तैयार हो खेल विश्वविद्यालय, सत्र शुरू करने के निर्देश
विज्ञापन

3 of 5
मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की ड्रेस - फोटो : अमर उजाला
31 मई 2026 तक सत्र शुरू करने के निर्देश
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सुनील कुमार ने बताया कि शासन की ओर से स्पष्ट निर्देश प्राप्त हुए हैं कि 31 मई 2026 तक हर हाल में खेल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र प्रारंभ किया जाए।
 

4 of 5
मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का झंडा - फोटो : अमर उजाला
तैयारियां तेज, आधारभूत सुविधाओं पर काम जारी
रजिस्ट्रार ने कहा कि विश्वविद्यालय में आधारभूत ढांचे, शैक्षणिक व्यवस्था और आवश्यक सुविधाओं को लेकर कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर सत्र शुरू किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का प्रतीक चिन्ह - फोटो : अमर उजाला
खेल शिक्षा को मिलेगी नई दिशा
उन्होंने विश्वास जताया कि खेल विश्वविद्यालय प्रदेश और देश में खेल शिक्षा को नई दिशा देगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें