फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता की मौत: पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार, गांव में नाकेबंदी-भारी पुलिस बल तैनात

Sat, 31 Jan 2026 12:56 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता की इलाज के दौरान मौत के बाद गांव में हंगामा हुआ। पुलिस ने नाकेबंदी कर मीडिया समेत बाहरी लोगों की एंट्री बंद कर दी है।

विज्ञापन
किशोरी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद गांव को पुलिस ने पूरी तरह सील कर दिया है। बाहरी लोगों और मीडिया के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

विज्ञापन


मेरठ के बहसूमा क्षेत्र के गांव में दुष्कर्म पीड़िता की उपचार के दौरान मौत के बाद हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। किशोरी तीन दिनों तक वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझती रही, लेकिन शुक्रवार शाम उसने दम तोड़ दिया।

शव पहुंचते ही परिजनों का हंगामा
जैसे ही किशोरी का शव गांव पहुंचा, परिजनों ने शव उतारते ही हंगामा शुरू कर दिया। माहौल तनावपूर्ण हो गया। करीब 40 मिनट तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने समझाकर किशोरी के भाई को अंतिम संस्कार के लिए सहमत किया।

यह भी पढ़ें: West UP Weather Update: कोहरे से जनजीवन प्रभावित, दृश्यता कम, हाईवे पर थमी वाहनों की रफ्तार, बारिश की संभावना

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा -मेरठ - फोटो : अमर उजाला
मुआवजे की मांग को लेकर नारेबाजी
एक ओर पुलिस शव को श्मशान घाट ले जा रही थी, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण मृतका के समर्थन में मुआवजे की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे।

तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गांव पूरी तरह सील, बाहरी लोगों पर रोक
स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गांव के सभी मुख्य मार्गों को बंद कर दिया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति के गांव में प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

मीडिया को नहीं मिली अनुमति
तनावपूर्ण हालात के मद्देनज़र मीडिया को भी गांव में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भारी पुलिस बल तैनात
देर रात से ही पुलिस गांव में डेरा डाले हुए है। दोनों ओर से आवाजाही पर सख्ती की गई है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें