फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: भाजपा विधायक संगीत सोम के क्षेत्र में तनाव, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, पसरा सन्नाटा

Sat, 08 Sep 2018 06:17 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
रार्धना गांव में सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के फायर ब्रांड नेता और सरधना से विधायक संगीत सोम के क्षेत्र में ठाकुर बाहुल्य गांव औरंगानगर रार्धना का माहौल अलग-अलग समुदाय के प्रेमी युगल द्वारा मौत को गले लगाने के बाद बदला सा दिखा। गांव में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन

2 of 7
रार्धना गांव में सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान अजीब किस्म की खामोशी छायी रही। हालांकि गांव के लोग इस घटना की चर्चा करते नजर आए। लेकिन दबी आवाज में। प्रेमी युगल के घर आसपास ही हैं। ऐसे में दोनों के ही घरों से रह रहकर महिलाओं का विलाप ही सन्नाटे को चीर रहा था। गांव में तनाव की स्थिति के बीच पुलिस फोर्स की मौजूदगी में माहौल शांत रहा।
विज्ञापन

3 of 7
रार्धना गांव में सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की टीम ने जब शुक्रवार को गांव का दौरा किया तो हर किसी की जुबान पर प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या करना ही चर्चा का विषय था। गांव वाले इस बारे में खुलकर तो नहीं बोल रहे थे। लेकिन गली मोहल्ले के नुक्कड़ पर खड़े होकर दबी जुबान से यही मुद्दा छाया हुआ था।

4 of 7
रार्धना गांव में सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
गांव में घूमने के बाद सामने आया कि किशोरी तनु और युवक खालिद के गुरुवार को सल्फास खाकर आत्महत्या करने जैसा घातक कदम उठाने से दोनों के परिजनों के अलावा गांव के लोग भी स्तब्ध हैं।
विज्ञापन

5 of 7
रार्धना गांव में सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
इस घटना के बाद गुरुवार देर रात तक गांव में पथराव, तोड़फोड़, आगजनी का प्रयास जैसे घटनाक्रम से दहशत का माहौल बरकरार रहा।
विज्ञापन

6 of 7
रार्धना गांव में सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
वहीं अगले दिन तनावपूर्ण शांति के बीच ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि ऐसी नौबत भी आ जाएगी और दोनों बच्चे ऐसा निर्णय ले लेंगे। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। लेकिन सार्वजनिक रूप से कोई खुलकर कुछ कहने से बचता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रार्धना गांव में सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस-प्रशासन रहा चिंतित
रार्धना गांव इस घटना के बाद से छावनी में तब्दील है। अधिकारी भी गांव में डेरा जमाए हुए हैं और हर छोटी-छोटी सूचना को गंभीरता से लेते रहे। प्रेमी युगल न केवल एक ही गांव का था, बल्कि पड़ोसी भी था। शुक्रवार सुबह किशोरी के अंतिम संस्कार और शाम को युवक के शव के सुपुर्द-ए-खाक के दौरान पुलिस-प्रशासन के अधिकारी चिंतित रहे कि कहीं माहौल न बिगड़ जाए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें