फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विवाह, फिर सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण के बाद किशोरी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, चार गिरफ्तार

Mon, 07 Oct 2019 01:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के परतापुर में एक किशोरी की अपहरण के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार को बिजली बंबा बाईपास स्थित गूमी गांव के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई।

पुलिस ने मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। हत्या के पीछे बाल विवाह के बाद मुकदमा और पैसों का लेनदेन माना जा रहा है। आगे जानें आखिर कैसे बाल विवाह  और सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया: -
विज्ञापन

2 of 5
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार मेरठ निवासी 16 साल की किशोरी का करीब दो साल पहले बागपत के बड़ौत थाना क्षेत्र निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति के साथ बाल विवाह कराया गया था। उस समय यह किशोरी भावनपुर थाना क्षेत्र में अपने मामा के घर गई थी। 

किशोरी के पिता की मौत हो चुकी है। किशोरी के दादा ने थाना भावनपुर में दो लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने इसमें बाल विवाह अधिनियम की ही धारा शामिल की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भावनपुर पुलिस नामजद आरोपी कल्लू और मोनू का सुराग नहीं लगा पाई। किशोरी वर्तमान में मेरठ के ही एक क्षेत्र में अपनी चाची के यहां रह रही थी। शनिवार रात किशोरी अपनी चाची के साथ गांव में ही धार्मिक कार्यक्रम में गई थी। कुछ देर में नींद आने की बात कहकर घर चली गई थी। लेकिन घर नहीं पहुंची। 

 

4 of 5
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
चाचा ने उसकी ब्रह्मपुरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार शाम किशोरी का शव बिजली बंबा बाईपास स्थित गूमी गांव के रास्ते पर ईख के खेत में मिला। पुलिस के अनुसार किशोरी का गला और चेहरा खून से लथपथ मिला। इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया कि किशोरी के चाचा ने लिसाड़ी निवासी मोनू, योगेश, विनय और शिवम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर के अनुसार नामजद मोनू मुख्य आरोपी है। मोनू ने ही 60 हजार कमीशन लेकर किशोरी की मां से मिलकर कल्लू से बाल विवाह कराया था। लेकिन मोटा कमीशन  देने के बाद भी केस दर्ज होने के चलते तनातनी चल रही थी। पूछताछ में यही सामने आया कि मोनू ने अपने साथियों के साथ किशोरी की जंगल में ले जाकर हत्या की है। एसपी सिटी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चीजें साफ हो जाएंगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें