सहारनपुर में दुर्गा अष्टमी पर जिला महिला अस्पताल में कई बेटियां जन्मी हैं। खास यह नहीं है कि बेटियां जन्मी, बल्कि खास बात यह है कि बेटियों के जन्म पर परिवारों में वही खुशी है जो एक बेटे के जन्म पर होती है।
सबसे अधिक गौर करने वाली बात यह रही कि बहुओं की सास यानी नवजात बच्चियों की दादियां खुश हैं, जिन पर आरोप लगते हैं कि बेटियों के जन्म पर सबसे अधिक परेशान वही होती हैं। अमर उजाला की टीम ने जिला महिला अस्पताल में जन्मी बच्चियों के परिजनों से बात कर बेटियों के जन्म पर उनकी सोच को समझने का प्रयास किया। पेश है कुछ परिवारों से हुई बातचीत..