तांत्रिक क्रियाएं
- फोटो : अमर उजाला
मामला यूपी के मेरठ शहर में लिसाड़ी गेट स्थित बिसाती कब्रिस्तान का है। पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम छह बजे कब्रिस्तान में शव मिला था। बच्ची का बायां हाथ और दायां पैर कटा हुआ था। लोगों ने अंदेशा जताया कि हत्या कर बच्ची का शव फेंका गया है। यह वारदात किसी तांत्रिक द्वारा तंत्र-मंत्र की क्रिया करने के लिए की गई है। रात करीब 8:45 बजे शव की पहचान नाबिया पुत्री आसिफ के रूप में हुई। लोगों के हंगामा करने पर सीओ कोतवाली और ब्रह्मपुरी समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस अफसरों ने मामले की जांच कराने की बात कहकर लोगों को शांत किया।