अफसार के घर पूछताछ करती एनआईए की टीम
एनआईए ने की थी छापेमारी
26 दिसंबर 2018 को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने वेस्ट यूपी के कई जिलों में छापामारी की थी। जांच में सामने आया कि वेस्ट यूपी में कई संदिग्ध लोग पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े हैं।
एटीएस और एनआईए लगातार जांच करती रहीं। इनपुट के आधार पर आईएसआई का निशाना दिल्ली एनसीआर और वेस्ट यूपी के जिले थे। जिसके बाद राधना गांव के अलावा, मुंडाली, परीक्षितगढ़, किठौर में आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। अमरोहा और हापुड़ में भी दबिश दी गई।