राष्ट्रवाद पर ओजस्वी भाषण से सभी के दिलों में घर करने वाली पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का बिजनौर जिले से गहरा नाता रहा। विदुर कुटी में उनकी आस्था थी। वह जिले में हुए विदुर महोत्सव में भाग लेने आईं थीं। इसके अलावा उन्होंने जिले में कई जनसभाओं में भाषण देकर जनता को भाजपा से जोड़ा।