फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये थी सुषमा स्वराज की खास बात, जिस वजह से उन्हें भूल नहीं पाते थे लोग, सहारनपुर से रहा गहरा नाता

Wed, 07 Aug 2019 09:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 7
1991 में सहारनपुर आई थीं सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की कद्दावर महिला नेता सुषमा स्वराज का सहारनपुर से गहरा नाता था। वह पहली बार 1991 में सहारनपुर शहर में आई थीं और भगत सिंह चौक पर जनसभा की थी। उनकी खास बात यह थी कि जिससे एक बार मिलती थीं, वह उनके विचारों से इतना प्रभावित होता था कि कभी भूल नहीं पाता था।
विज्ञापन

2 of 7
सहारनपुर आई थीं सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के निधन से हर कोई गमजदा है। वह सहारनपुर के नजदीक ही हरियाणा के जनपद अंबाला की रहने वाली थीं। इस कारण उन्हें सहारनपुर से खास लगाव था। सुषमा स्वराज वर्ष 1991 में पहली बार सहारनपुर चुनाव प्रचार करने के लिए आई थीं, तब सहारनपुर नगर से पूर्व विधायक लाज कृष्ण गांधी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे।
विज्ञापन

3 of 7
सहारनपुर आई थीं सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक लाज कृष्ण गांधी बताते हैं कि सुषमा स्वराज की खास बात यह थी कि तब वह जिस-जिस से मिली थीं तो उनको हमेशा के लिए अपना बना लिया था। उसके बाद से लाल कृष्ण गांधी सहित अनेक भाजपाइयों का उनका सीधा संपर्क रहा है।

4 of 7
सहारनपुर आई थीं सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भी सुषमा स्वराज का कई बार सहारनपुर आना जाना लगा रहा। उन्होंने बेहट, गंगोह, नकुड़ और शहर में कई बार सभाएं की हैं। भाजपा महानगर प्रचार प्रसार समिति के संयोजक महेंद्र सचदेवा का कहना है कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से इस बार लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सुषमा स्वराज सहारनपुर नहीं आ पाईं, लेकिन इससे पूर्व वह अनेक बार सहारनपुर आईं हैं। अंबाला नजदीक होने की वजह से सड़क के रास्ते से भी वह कई बार सहारनपुर होते हुए अन्य जनपदों को गईं हैं।
विज्ञापन

5 of 7
सहारनपुर आई थीं सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला
वहीं, 1998 में लोकसभा चुनाव के दौरान सहारनपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी नकली सिंह के समर्थन में सुषमा स्वराज ने सहारनपुर के जुबली पार्क में चुनावी जनसभा की थी। उस समय भाजपा के नगर महामंत्री दिनेश सेठी रहे थे, जो अब उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य हैं। दिनेश सेठी ने बताया कि सुषमा स्वराज जी के संबोधन से युवाओं में ऊर्जा का संचार हुआ था, जिस कारण चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

6 of 7
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज - फोटो : PTI
पांच मिनट में जारी करा दिया था साहिल का वीजा 
लोकसभा चुनाव 2019 से पूर्व सुषमा स्वराज जब विदेश मंत्री थीं तो उन्होंने सहारनपुर निवासी साहिल भाटिया का वीजा पांच मिनट में जारी करा दिया था। लोहानी सराय निवासी साहिल भाटिया पुत्र राजेश भाटिया को तीन माह पूर्व विदेश जाना था। इसके लिए उसके सभी दोस्तों के वीजा और कागजात पूरे हो चुके थे, लेकिन किन्हीं कारणों से साहिल का वीजा जारी नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज - फोटो : ANI
राजेश भाटिया ने बताया कि साहिल वीजा के लिए दिल्ली स्थित कार्यालय के चक्कर काट रहा था। उसने तब सुषमा स्वराज को ट्वीट कर दिया। इसके पांच मिनट के अंदर ही दिल्ली कार्यालय से फोन आया था और साहिल का वीजा जारी हो गया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें