फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunil Pal Case: 'मेरी जिंदगी के वो 22 घंटे बेहद डरावने, मुझे जहर का इंजेक्शन...', सुनील ने खुद बताई पूरी कहानी

Mon, 16 Dec 2024 10:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ पुलिस ने कॉमेडियन सुनील पाल को 12 दिसंबर को मुंबई के सांताक्रूज थाने बुलाया था। यहां पर थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने सुनील के बयान दर्ज किए थे।कॉमेडियन सुनील पाल ने पुलिस को अपहरण कांड की पूरी कहानी सुनाई। 
विज्ञापन
1 of 7
Sunil Pal Kidnapping Case - फोटो : अमर उजाला
कॉमेडियन सुनील पाल और अभिनेता मुश्ताक खान अपहरण मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अभी फरार है। वो पुलिस के हाथ नहीं आया है। एक आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ भी हुई है, गोली लगने से वो घायल हो गया। वहीं, कॉमेडियन सुनील पाल ने पुलिस को अपहरण कांड की पूरी कहानी सुनाई। 

मेरठ पुलिस ने कॉमेडियन सुनील पाल को 12 दिसंबर को मुंबई के सांताक्रूज थाने बुलाया था। यहां पर थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने सुनील के बयान दर्ज किए थे। 
विज्ञापन

2 of 7
सुनील पाल - फोटो : इंस्टाग्राम
सुनील पाल ने बताया कि जिंदगी भर वह लोगों को हंसाते रहे, डर से न घबराने की सलाह देते रहे। मगर 2 दिसंबर का दिन उनके लिए बेहद डरावना और कभी न भूलने वाला अनुभव दे गया। मैं कभी इतना नहीं डरा, जितना उस दिन डरा। मेरी जिंदगी के वो 22 घंटे बेहद डरावने थे। मैं हर पल वहां से भागने के बारे में सोच रहा था, कभी सोचता था क्या मैं सही-सलामत अपनों के बीच पहुंच पाऊंगा। 

 
विज्ञापन

3 of 7
काॅमेडियन सुनील पाल - फोटो : अमर उजाला
अपहरण कर आरोपियों ने मुझे बेड पर लेटाया था, मगर वह बेड के पास ही जमीन पर सोते थे। मेरा मोबाइल छीन लिया, पासवर्ड पूछकर उससे मेरी निजी जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद आरोपियों ने मुझे डराना और धमकाना शुरू कर दिया। जहर का इंजेक्शन लगाकर जान से मारने की धमकी दी। मुझे टॉर्चर किया। मैं इतना डर गया था कि आरोपियों ने जो कहा मैंने वो किया, जो बुलवाया, वो मैंने बोला।
 

4 of 7
मुठभेड़ में घायल अर्जुन कर्णवाल - फोटो : अमर उजाला
अपहरणकर्ता अर्जुन ने दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर की फायरिंग
उधर, अभिनेता सुनील पाल और मुश्ताक मोहम्मद खान के अपहरण केस में गिरफ्तार आरोपी अर्जुन कर्णवाल रविवार दोपहर दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस के वाहन से कूद गया। आरोपी ने फरार होने की कोशिश की और पीछा कर रहे पुलिसकर्मिंयों पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया।

 
विज्ञापन

5 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
अर्जुन को पुलिस ने शनिवार रात पकड़ा था। उसके पास से अपहरण में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो, 2 लाख रुपये और फिरौती में इस्तेमाल किया गया मोबाइल मिला था। रविवार दोपहर पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जा रही थी। तभी उसने फरार होने की कोशिश की। अर्जुन ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि लवी पाल गिरोह का सरगना है। वह तय करता था कि किसका अपहरण करना है।
विज्ञापन

6 of 7
लवी पाल - फोटो : अमर उजाला
किससे कितनी फिरौती वसूलनी है। इस बारे में लवी उसे ज्यादा कुछ नहीं बताता था। उसे सिर्फ उतना ही पता होता था, जितना लवी उसे बताता था। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि दरोगा की पिस्टल छीनकर अर्जुन ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। गिरोह के चार सदस्य बिजनौर में गिरफ्तार हुए हैं। फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लवी पाल। - फोटो : अमर उजाला
सरेंडर करने के फिराक में है लवी पाल
लवी और अर्जुन की गैंग में उनके अलावा आठ लोग और शामिल हैं। मास्टरमाइंड लवी ब्याज पर पैसे देने का काम करता है। वह पार्षद का चुनाव भी लड़कर हार चुका है। हत्या के दो मामलों में वह जेल जा चुका है। बताया जा रहा है कि वह कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में है। अर्जुन पूरी घटना के बारे में पुलिस को ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें