फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunil Pal And Mushtaq Case: राजेश पुरी ने स्वीकारी, लेकिन इस अभिनेता ने नकारी अपहरण की बात; किया ये खुलासा

Tue, 17 Dec 2024 11:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

अभिनेता मुश्ताक खान और सुनील पाल अपहरण कांड में पुलिस ने अभिनेता राजेश पुरी और अरुण बख्शी से भी संपर्क साधा है। राजेश पुरी ने अपहरण की बात स्वीकार कर ली, लेकिन इस अभिनेता ने नकार दी। 
विज्ञापन
1 of 6
Sunil Pal And Mushtaq Case - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता मुश्ताक खान और सुनील पाल अपहरण कांड में कार्रवाई चल रही है। अब तक पांच आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। राजेश पुरी ने पुलिस से कहा कि उनका भी अपहरण हुआ था। मगर आरोपियों के खिलाफ शिकायत करेंगे या नहीं, यह साफ नहीं किया। बिजनौर के गिरोह ने फिल्मी दुनिया के कई कलाकारों का अपहरण करके उनसे फिरौती वसूली। अभिनेता सुनील पाल के अपहरण का केस मेरठ पुलिस के पास है, जबकि बिजनौर पुलिस अभिनेता मुश्ताक खान केस में कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
राजेश पुरी। - फोटो : अमर उजाला
यह गिरोह इसी अंदाज में तीन महीना पहले अभिनेता राजेश पुरी का अपहरण कर चुका था। इसकी जांच को आगे बढ़ाने के लिए एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने राजेश पुरी से फोन पर बात की। एएसपी सिटी ने उनसे वारदात की जानकारी ली और कहा कि वे अपनी शिकायत को बिजनौर पुलिस के पास भेज दें। उधर राजेश पुरी ने एएसपी सिटी से कहा कि उनका अपहरण हुआ था, आरोपी उन्हें मेरठ तक लेकर गए थे। हालांकि फिरौती वसूलने की बात पर राजेश पुरी ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

3 of 6
अभिनेता अरुण बख्शी - फोटो : wikipedia
इनके अलावा बिजनौर पुलिस ने अभिनेता अरुण बख्शी से भी फोन पर बात की। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे दो बार बिजनौर आ चुके हैं, एक कार्यक्रम में युवाओं को सम्मानित किया गया था। हालांकि इन्होंने अपहरण की बात को नहीं स्वीकारा। बता दें कि तीन महीना पहले एक इंटरव्यू में अभिनेता राजेश पुरी ने बताया कि एक इवेंट के नाम पर उन्हें 8 सितंबर को दिल्ली बुलाया गया। आरोपियों ने फ्लाइट का टिकट भी बुक कराया और इवेंट में शामिल होने की फीस का कुछ एडवांस गूगल पे किया।

4 of 6
राजेश पुरी, अभिनेता - फोटो : Instagram@rajeshpuriofficial
राजेश पुरी इंटरव्यू में बताते हैं कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव किया। इसके बाद गाड़ी एक शिकंजी प्वाइंट पर पहुंची। जहां पहले से खड़ी बिना नंबर की गाड़ी में उन्हें बैठा लिया गया था। इसके बाद गाड़ी यमुना को पार करते हुए मेरठ की तरफ बढ़ी। मेरठ से दस किलोमीटर पहले उन्हें आरोपियों ने एक ढाबे पर खाना खिलाया और नाटकीय घटनाक्रम के बीच उन्हें वापस दिल्ली बॉर्डर छोड़ दिया था। सूत्र बतातें हैं कि उनसे भी वसूली हो चुकी थी।

 
विज्ञापन

5 of 6
राजेश पुरी, अभिनेता - फोटो : Instagram@rajeshpuriofficial
राजेशपुरी की सलाह पर नहीं किया गौर और अभिनेता होते रहे शिकार
सितंबर में अभिनेता राजेश पुरी का अपहरण हो चुका था। इस का जिक्र उन्होंने इंटरव्यू में करते हुए नए कलाकारों और अन्य अभिनेताओं को अलर्ट किया था। उन्होंने सलाह दी कि किसी इवेंट की बुकिंग में जाने से पहले पूरी जांच पड़ताल कर लें। या ऐसे कार्यक्रमों में जाने से बचें। मगर उनकी सलाह पर औरों ने गौर नहीं किया। यही वजह रही कि उनके बाद मुश्ताक खान और फिर सुनील पाल गिरोह के चंगुल में फंसते चले गए। इतना ही नहीं अभिनेता शक्ति कपूर के अपहरण और वसूली की योजना भी थी। मगर उन्होंने अपनी फीस ज्यादा बता दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अरुण बख्शी - फोटो : अमर उजाला
अरुण बख्शी ने अपहरण होने की बात से इन्कार किया
अभिनेता राजेश पुरी और अरुण बख्शी से फोन पर बात की गई है। राजेश पुरी बोले कि उन्हें लगा था कि अपहरण हो गया है। जबकि अरुण बख्शी ने दो बार बिजनौर आने की बात कही है मगर अपहरण होने की बात से इन्कार किया। - संजीव वाजपेयी, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें