फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभारती में बाउंसर की हत्या में नाम आने पर महिला फैकल्टी के परिवार ने मांगी सुरक्षा

Tue, 11 Jun 2019 02:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 4
बाउंसर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
सुभारती यूनीवर्सिटी परिसर में बाउंसर मनोज नागर की हत्या के बाद दहशत का माहौल है। प्रकरण में उस समय नया मोड़ आ गया, जब पुलिस ऑफिस पहुंचे एक परिवार ने भी घटना में नामजद एक हत्यारोपी से जान का खतरा बताया और सुरक्षा की मांग की। परिवार ने कहा कि जिस तरह यह घटना घटी है, उसे देखकर ऐसा लगता है कि हमलावर उनकी बेटी को मारने वहां पहुंचे थे।
 
 
विज्ञापन

2 of 4
बाउंसर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
न्यू सैनिक कॉलोनी कंकरखेड़ा से आये रिटायर्ड बीएसएफ इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने आठ साल पहले अपनी दो बेटियों की शादी की थी। बड़ी बेटी की शादी मनु प्रताप से और छोटी बेटी नेहा की शादी मोहित सिंह से हुई। 

शादी के बाद मोहित का बर्ताव उनकी बेटी के प्रति बेहद खराब रहा। कोई काम न करने के कारण मोहित उनकी बेटी नेहा को प्रताड़ित करता और पैसे की मांग करता। उन्होंने प्लाट बेचकर 10 लाख रुपये भी मोहित को दिये। लेकिन उसके व्यवहार में बदलाव नहीं आया। इसी के चलते वह बेटी को घर ले आये। 

 
विज्ञापन

3 of 4
बाउंसर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
उनकी बेटी नेहा सुभारती में फैकल्टी है। मोहित ने कई बार उससे मिलने की कोशिश की, लेकिन विवि प्रबंधन ने नहीं मिलने दिया। प्रबंधन को इस संबंध में जानकारी थी। उन्होंने बताया कि विगत शुक्रवार को मोहित उनके घर आया और नेहा को घर ले जाने की बात कहने लगा। 

उन्होंने कहा कि जब तक वह अपना व्यवहार नहीं बदलेगा, वह नेहा को ससुराल नहीं भेजेंगे। जाते-जाते मोहित उन्हें व उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दे गया। पीड़ित पिता धर्मवीर सिंह का कहना है कि जिस तरह घटना घटी, उसे देखकर प्रतीत होता है कि मोहित अपने साथियों के साथ उनकी बेटी नेहा को मारने आया था। उन्होंने परिवार को सुरक्षा दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन

4 of 4
बाउंसर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षाकर्मी के परिजनों को मिलेंगे 2.5 लाख 
सुभारती विश्वविद्यालय ने रविवार रात हुई गोलीबारी में मारे गए सुरक्षाकर्मी मनोज नागर के परिवार को आर्थिक मदद की घोषणा की है। सोमवार को यूनीवर्सिटी के जीटीबी प्रेक्षागृह में शोकसभा कर दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान सुभारती के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण भटनागर और कुलपति डॉ. एनके अहूजा के अलावा मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज, रजिस्ट्रार जर्नल (ई.) पीके गर्ग, कुलसचिव डीके सक्सेना भी मौजूद रहे। 

मनोज नागर के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए डॉ. अतुल कृष्ण ने कहा कि सुभारती प्रबंधन ने मनोज नागर के परिवार को सुभारती शौर्य पदक से नवाजे जाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा प्रबंधन मनोज नागर के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद, परिवार को आजीवन नि:शुल्क चिकित्सा, परिवार के एक सदस्य को योग्यता के अनुसार नियुक्ति और मनोज नागर की प्रतिमा स्थापित कर स्मारक का निर्माण भी कराएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें