फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानदार मोबाइल पर चाहिए स्टाइलिश कवर, इन तस्वीरों को एक बार देख लेंगे तो देखते ही रह जाएंगे

Tue, 16 May 2017 08:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
फैशन की दौड़ में महिलाएं आगे
मेरठ में आजकल युवा मोबाइल के साथ उस पर लगने वाले बैक कवर को लेकर भी काफी चूजी हो गए हैं। अब उन्हें महंगे मोबाइल के साथ स्टाइलिश कवर चाहिए। स्कूल, कॉलेज जाने वाले युवाओं के साथ नौकरीपेशा युवतियों और महिलाओं के लिए मोबाइल बैक कवर उसकी स्क्रीन की सुरक्षा के साथ-साथ अब फैशन का हिस्सा बन चुका है।
विज्ञापन

2 of 10
स्टाइलिश कवर
यहां तक कि वह उनकी फैशन एसेसरीज में शामिल हो गया है। फिलहाल बाजार में चाइनीज से लेकर ब्रांडेड मोबाइल कवर तक मौजूद हैं। लेकिन इनके साथ राजस्थानी, गुजराती व फुलकारी की एंब्रायडरी वाले कलात्मक मोबाइल कवर भी खूब मांग में हैं। 
विज्ञापन

3 of 10
फैशन की दौड़ में महिलाएं आगे
शहर में आबूलेन, सदर, दिल्ली रोड शाप्रिक्स मॉल, लालकुर्ती, सेंट्रल मार्केट, पीएल शर्मा रोड, गढ़ रोड, शारदा रोड बाजार, मैट्रो प्लाजा की मोबाइल एसेसरीज शॉप पर इन्हें खरीदा जा सकता है। बाजार में यह 100 से लेकर 800 रुपये तक में उपलब्ध हैं। 

4 of 10
फैशन की दौड़ में महिलाएं आगे
युवतियों, महिलाओं और युवाओं में सबसे ज्यादा मांग कार्टून कैरेक्टर वाले मोबाइल कवर हैं। यह 150 रुपये से शुरू होकर 500 रुपये तक में उपलब्ध हैं। कवर को रबर, ग्लास, मैटल और ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक से तैयार किया जाता है। इनमें पू, मिकी, बार्बी, एलिस, हन्नामोंटाना, निंजा हथौड़ी व अन्य कार्टून किरदारों को कवर में बनाया जाता है। फेदर, फर और रुई से सुंदर रंगों में सॉफ्ट ट्वॉय बनाकर बैक कवर पर चिपकाकर उनकी सुंदरता बढ़ाई जाती है। 
विज्ञापन

5 of 10
फैशन की दौड़ में महिलाएं आगे
ट्रांसपेरेंट रबर और प्लास्टिक के मोबाइल कवर पर सिरोस्की, स्टोन और सीक्वेंस वर्क भी है। ज्वैलरी के साथ ये मोबाइल कवर काफी मैच करते हैं। महिलाएं और युवतियां शादी व पार्टी में जाते वक्त इन मोबाइल कवर को प्रयोग करती हैं। ये मोबाइल कवर सिल्वर, गोल्डन और ब्राउन रंग में हैं। जो महंगे परिधान और साड़ी से मैच करते हुए रॉयल लुक देते हैं।
विज्ञापन

6 of 10
स्टाइलिश कवर
प्लास्टिक, मैटल और रबर के  ट्रांसपेरेंट मोबाइल कवर पर परंपरागत कलाकारी भी देखने मिल रही है। कलाकार मूड की महिलाएं व युवतियां इस तरह के कवर काफी पसंद करती हैं। क्योंकि ये एलीगेंट लुक देते हैं। व्यक्तित्व पर सूट करते हैं। स्पार्कल, पोत और स्टोन से मोबाइल कवर पर तंजौर व मधुबनी स्टाइल में पेंटिंग बनाई गई है। इनकी कीमत 450 रुपये से शुरू होती है। 
विज्ञापन

7 of 10
फैशन की दौड़ में महिलाएं आगे
बाजार में जो मोबाइल बैक कवर हैं, उनके अलावा लोग अपनी पसंद के अनुसार बैक कवर कस्टमाइज भी करा रहे हैं। अपनी फोटो, परिवार की तस्वीर, साथी की तस्वीर, कपल्स अपनी तस्वीर को सादा बैक कवर पर प्रिंट कराके नए मोबाइल कवर बनवाकर उन्हें मोबाइल में लगा रहे हैं। मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे व फ्रैंडशिप डे, मदर्स डे, डॉटर्स डे पर ऐसे कवर उपहार में भी दिए जा रहे हैं। 

8 of 10
स्टाइलिश कवर
मोबाइल कवर लेते वक्त ये रखें सावधानियां
. मोबाइल मॉडल के आकार पर फिट होने वाला बैक कवर लें
. कोशिश करें बैक कवर किसी अच्छी कंपनी का हो
. बैक कवर को आग और हीट से बचाएं
. सप्ताह मे एक बार मोबाइल कवर को निकालकर ब्रश या कॉटन से साफ करें, इसमें जमे डस्ट पार्टिकल गैजेट की मशीनरी को डैमेज कर सकते हैं
. बैक कवर लगाने के बाद मोबाइल को पानी में डालने की भूल न करें। मोबाइल कवर केवल एक सुरक्षा कवच है। सुरक्षा की गारंटी नहीं।  
. फैशन के चक्कर में मोबाइल की सुरक्षा भूल जाएं, ऐसा मोबाइल कवर न लें। 

9 of 10
स्टाइलिश कवर
वर्जन
मोबाइल एसेसरीज विक्रेता कासिम ने कहा कि लड़कियों के अलावा लड़के भी स्टाइलिश मोबाइल कवर की मांग करते हैं। लड़कों के लिए जेड ब्लैक, ग्रे, व्हाइट और सिल्वर रंग के मोबाइल कवर हैं। इसमें स्पोर्ट्स, ड्रेगन, ड्रैकुला, वैम्पायर, लवथीम, जॉडिक साइन, और स्लोगन वाले मोबाइल कवर हैं। इनकी कीमत 150 रुपये से 500 रुपए तक है।
विज्ञापन

10 of 10
स्टाइलिश कवर
मोबाइल एसेसरीज विक्रेता आशीष ने बताया कि मोबाइल कवर युवतियों के एसेसरीज का एक हिस्सा बन चुका है। युवतियों को ड्रेस से मैच करते हुए मोबाइल कवर चाहिए। इसलिए बहुरंगी कवर, कार्टून कैरेक्टर, बर्ड्स, सीनरी, तितली, ट्विटी, पू, बार्बी जैसे डिजायन के कवर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें