फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर हादसा: डूबे बच्चों का नहीं लगा कोई सुराग, युवतियों से दोस्ती बनी रहस्य

Mon, 03 Feb 2020 03:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 6
gangnahar - फोटो : अमर उजाला
गंगनहर पटरी पर हुए हादसे के बाद बदहवास परिजन अपने बच्चों की सकुशलता की दुआएं करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। यहां दो छात्रों को सकुशल देख उनके परिजनों ने राहत की सांस ली तो वहीं बाकी चारों अपने बच्चों लिए उफनती नहर की तरफ टकटकी लगाए देखते रहे। बेसुध परिजन कड़ाके की ठंड में वहीं डटे रहे। 
विज्ञापन

2 of 6
gangnahar - फोटो : अमर उजाला
एक तरफ परिजनों को हादसे ने झकझोर दिया था तो वहीं, दूसरी तरफ छात्र-छात्राओं के बेमेल दोस्ती ने उन्हें उलझन में डाल दिया। सभी के परिजनों को घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ही उनकी दोस्ती का पता चला। 
विज्ञापन

3 of 6
gangnahar - फोटो : अमर उजाला
परिजन सभी की दोस्ती से अनजान थे। किस तरह वे सभी दोस्त बने, इसकी किसी को जानकारी नहीं थी। मौत के मुंह से लौटकर आए दोनों छात्र भी पूछताछ में बार-बार अपने बयानों से पलट रहे थे। फिलहाल उनकी दोस्ती पुलिस और परिजनों दोनों के लिए ही पहेली बनी हुई है।

4 of 6
gangnahar - फोटो : अमर उजाला
तो बना रहता रहस्य...
परिजनों के अनुसार घर से निकलते समय किसी ने भी उन्हें सही जानकारी नही दी थी। इसलिए अगर हादसे के बाद अनमोल और हर्षित सकुशल नहर से बाहर नहीं निकलते तो घटना अपने आप में रहस्य बनकर रह जाती। 
विज्ञापन

5 of 6
gangnahar - फोटो : अमर उजाला
18 घंटे से लगातार एनडीआरएफ का ऑपरेशन जारी
गाजियाबाद। मुरादनगर कांवड़ मार्ग पर शनिवार देर रात कार गंगनहर में गिरने के बाद बहे दो छात्राओं समेत चार लोगों की एनडीआरएफ की टीम लगातार 18 घंटे से तलाश कर रही है। टीम ने सूचना मिलते ही अपनी बोट को शनिवार रात 1.50 बजे पानी में तार दिया। एनडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम लगातार शिफ्टवार युवाओं की तलाश में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक टीम को कोई सफलता नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
gangnahar - फोटो : अमर उजाला
बड़ी बहन की शादी से पहले हुई थी पिता की मौत
चौधरी चरण सिंह कॉलोनी निवासी निशांत के गंग नहर में डूबने से उसकी मां और बहनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ठीक ऐसा ही पहाड़ 2015 में निशांत की बड़ी बहन स्वाति की शादी से पहले टूटा था। शादी के आठ दिन पहले उसके पिता नरेंद्र सिंह की हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी।

स्वाति की शादी लालूखेड़ी के ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के प्रबंधक पीके निर्वाल के पुत्र अर्जुन निर्वाल से हुई है। अब निशांत की छोटी बहन शालू की शादी 16 फरवरी को दिल्ली में होनी है। वहीं पर शादी की सारी रस्में होंगी। निशांत के साथ हुए हादसे ने मां-बेटी और रिश्तेदारों को तोड़कर रख दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें