छात्र प्रियांशु का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कांधला क्षेत्र के डूंगर गांव का निवासी कंवरपाल का बेटा प्रियांशु (15) नेशनल इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे वह हिंदू इंटर कॉलेज के पास बाजार में एक दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने प्रियांशु के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर इनमें से एक युवक ने गर्दन के पास तमंचा सटाकर उसको गोली मार दी।