फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहसः पुलिस पर ताबड़तोड़ हमला कर युवती को किया अगवा, जमकर पथराव, देखें तस्वीरें

Wed, 05 Sep 2018 05:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 8
जिला अस्पताल में हमला करता आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मामला मुजफ्फरनगर का है जहां जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए लाई गई प्रेमी संग फरार हुई युवती को उसके ही परिजनों ने अगवा कर लिया। युवती को बचाने की कोशिश में महिला पुलिसकर्मियों और प्रेमी के परिजनों पर हमला किया गया। कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस ने घेराबंदी की तो हमलावर कार और युवती को शेरपुर के जंगल में  छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। देखें वारदात की लाइव तस्वीरें :-  
विज्ञापन

युवती को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जा रही थी पुलिस

2 of 8
जिला अस्पताल में जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मीरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी की बेटी प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक के साथ 13 अगस्त को घर से चली गई थी। युवती के पिता ने मीरापुर थाने में युवक और उसके परिजनों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर, प्रेमी युगल हाईकोर्ट पहुंचकर सुरक्षा दिलाने की गुहार लगाई। 28 अगस्त को हाईकोर्ट ने पुलिस को उनकी सुरक्षा के साथ ही युवती का उम्र संबंधी मेडिकल कराकर रिपोर्ट सात सितंबर तक पेश करने के आदेश दिए। हाईकोर्ट के आदेश लेकर मंगलवार को युवती और युवक अपने परिजनों के साथ जानसठ तहसील दिवस में पहुंची। एसएसपी ने महिला थाना पुलिस को युवती का मेडिकल कराए जाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मियों पर हमला कर की युवती को छुड़ाने की कोशिश

3 of 8
जिला अस्पताल में पुलिस से उलझते हमलावर - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद युवती व प्रेमी के परिजन महिला  थाने पहुंचे, जहां से इंस्पेक्टर मीनाक्षी शर्मा एसआई संतोष, सिपाही पूजा चौधरी, प्रियंका गोस्वामी व रिंकी को साथ लेकर उसको गाड़ी से  जिला अस्पताल ले गईं। 
जैसे ही महिला थाना पुलिस की जीप जिला अस्पताल पहुंची, वहां पहले से मौजूद युवती के परिजनों ने गाड़ी को रोक लिया और उसको जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। हंगामा होने पर     चालक गाड़ी को तेजी से अंदर लेकर पहुंचा, जहां हमलावरों ने गाड़ी  को घेरकर महिला पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में कांस्टेबल पूजा चौधरी, प्रियंका गोस्वामी और रिंकी घायल हो गईं।

 

युवती को कार में डालकर फरार हो गए आरोपी

4 of 8
पथराव में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद हमलावर पुलिस जीप से युवती को खींचकर कार में डालकर रुड़की रोड की तरफ फरार हो गए। पुलिस को पीछे देख हमलावर गांव शेरपुर में घुस गए और गाड़ी एक मदरसे के बाहर छोड़कर युवती को साथ ले खेतों में घुस गए।  सूचना पर एसपी सिटी ओमबीर सिंह व सीओ सिटी  फोर्स के साथ पहुंच गए।  खुद को घिरा देख हमलावर युवती को गांव में छोड़कर फरार हो गए, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। हमलावरों द्वारा छोड़ी गई कार भी जब्त कर ली गई, जो संभलहेड़ा के प्रधान की बताई जा रही है। 
विज्ञापन

डायल-100 बाइक को भी कुचलने का प्रयास

5 of 8
पुलिस की 100 डायल से उलझते हमलावर - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में युवती को अगवा करने वाले हमलावरों ने डायल-100 बाइक को भी कार से कुचलने की कोशिश की। दरअसल, युवती को उठाकर भागने के तत्काल बाद पुलिस ने हमलावरों व उनकी कार की जानकारी देते हुए वायरलेस पर उनकी घेराबंदी का मेसेज फ्लैश कर दिया। इसी दौरान मेसेज सुनकर रुड़की चुंगी के पास मौजूद डायल-100 की पीआरवी-4149 बाइक पर मौजूद कांस्टेबल मनोज कुमार व विपुल ने शहर की तरफ से आती तेज रफ्तार कार को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उनकी बाइक में भी साइड मारकर उन्हें कुचलने का प्रयास किया। किसी तरह चालक ने बाइक को कार की चपेट में आने से बचाया, जिसमें कांस्टेबल मनोज भी मामूली रूप से घायल हो गया। इसके बाद शेरपुर गांव में भाग रहे हमलावरों ने अपनी गाड़ी से एक बकरे को भी कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 
विज्ञापन

हत्या के इरादे से किया गया था अपहरण

6 of 8
जिला अस्पताल में मौजूद महिला पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय में प्रेेमी संग फरार युवती का मेडिकल कराए जाने के दौरान महिला पुलिसकर्मियों पर हमला कर युवती का अपहरण उसकी हत्या किए जाने के इरादे से किया गया था। इसके लिए शेरपुर के कुछ युवकों को एक लाख रुपये सुपारी दी गई थी। 
विज्ञापन

एक लाख रुपये में किया गया था युवती के अपहरण का सौदा

7 of 8
जंगल में गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक युवती के परिजनों के कुछ रिश्तेदार गांव शेरपुर में रहते हैं। इसी के चलते शेरपुर के कुछ युवकों से युवती के परिजनों का परिचय हुआ, जिसके बाद मेडिकल कराने लाए जाने के दौरान जिला अस्पताल से युवती का अपहरण किए जाने का सौदा एक लाख रुपये में किया गया था। यही नहीं, आरोपियों  को मेडिकल के लिए मीरापुर थाने से कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा युवती को जिला अस्पताल लाए जाने का अनुमान था, लेकिन युवती के तहसील दिवस में पेश होने के बाद उसे महिला थाना पुलिस की सुरक्षा में मेडिकल के लिए ले जाया गया। 
विज्ञापन

8 of 8
आरोपियों की तलाश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
युवती को अपहरण के बाद गांव शेरपुर ले जाकर किसी के हवाले किया जाना था, लेकिन मेडिकल कराने महिला थाना पुलिस के आने और पुलिस के पीछे लग जाने के कारण पूरी योजना फ्लॉप हो गई। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि मामले में महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मीनाक्षी शर्मा द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनमें युवती की मां फरजाना पत्नी शौकत, उसका चाचा शाहबाज व संभलहेड़ा निवासी सत्तार को नामजद करते हुए 20-25 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। वहीं, नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उधर, प्रेमी हारून पक्ष की तरफ से मंजूर अहमद द्वारा तहरीर दी गई है, जिसे पुलिस की एफआईआर में ही शामिल किया जाएगा। वहीं, जिला अस्पताल में पुलिस पर हमले व युवती का अपहरण किए जाने के बाद गुस्साए  हारून पक्ष ने शहर कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें