फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन पर रखता था गलत नजर तो दोस्त को दिनदहाड़े गोली मारकर थाने पहुंचा छात्र

Wed, 28 Aug 2019 03:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बागपत में बुधवार सुबह एक छात्र ने अपने ही दोस्त की दिनदहाड़े हत्या करने का प्रयास किया। युवक ने इस घटना को अंजाम देने के लिए तमंचे का प्रयोग किया। वहीं घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। लेकिन उस समय सभी चौंक गए जब इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया। जहां उसने पुलिस के सामने इस बात का खुलासा किया कि उसने ऐसा क्यों किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला
बिनौली के बड़ावद ग्राम निवासी मनीष पुत्र सत्यपाल बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज में ग्रेजुएशन के प्रथम वर्ष का छात्र है। वह बुधवार को सुबह किसी काम से अपने घर से कुछ ही दूरी पर खड़ा था। इसी दौरान गांव के ही एक अन्य छात्र ने पीछे से उस पर तमंचे से हमला कर दिया। गोली लगते ही युवक घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी छात्र फरार हो गया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उधर घटना से आसपास सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और ग्रामीणों से पूछताछ की। चिकित्सकों ने घायल छात्र की गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार युवक को दो गोली लगी है। एक गोली सिर में व दूसरी कमर में मारी गई है।
 

4 of 5
आरोपी छात्र - फोटो : अमर उजाला
वारदात कर फरार हुआ आरोपी छात्र इसी बीच थाने जा पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूल लिया। युवक ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दोस्त मनीष को गोली मार दी, क्योंकि वह मेरी बहन को परेशान करता था। वह दोस्त नहीं, दुश्मन निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोपी छात्र के मुंह से सच्चाई जानकर हर कोई हैरान रह गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और छात्र के पास से एक वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि उसे दो दिन पहले तमंचा कहीं पर पड़ा मिला था। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें