फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वेस्ट यूपी की इन तस्वीरों में देखें हड़ताल का असर, अफसरों ने बिजलीघरों पर लगाए ताले,परेशानी में हजारों लोग

Fri, 17 Mar 2023 03:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
बिजनौर का हाल। - फोटो : अमर उजाला
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र लखनऊ के द्वारा बिजली कर्मचारियों एवं अभियंताओं की मांगों को लेकर हड़ताल जारी है। पश्चिमी यूपी में अधिकतर बिजली घरों पर ताले लटके हुए हैं। वहीं 100 से ज्यादा ऐसे गांव हैं, जहां बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। ऐसे में लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उधर, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और काम पर डटे कर्मियों से अभद्रता करने वालों के खिलाफ एस्मा के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

2 of 8
बिजनौर में बिजलीघरों पर लगे ताले। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जिले में 70 बिजलीघर बंद

बिजनौर में विद्युत कर्मचारी व अधिकारियों के सांकेतिक हड़ताल पर होने से जनपद की बिजली व्यवस्था पटरी से उतरने लगी है। हड़ताल के चलते बिजनौर सर्किल में 30 और धामपुर सर्किल में 40 यानी करीब 70 बिजलीघर बंद हो गए। प्रशासन के निर्देश पर कई बिजलीघरों का चार्ज अन्य कर्मचारियों ने ले लिया। कई पर चार्ज नहीं लेने पर बिजलीघर पर तैनात ऑपरेटर बिजलीघर की आपूर्ति बंद कर आंदोलन में शामिल होने बिजनौर पहुंचे।

संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को भी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर कर्मचारी, लिपिक और अधिकारी एकत्र हुए और प्रदर्शन कर धरना देकर बैठ गए। आंदोलन कर्मचारी गत बृहस्पतिवार रात 10 बजे से 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन

3 of 8
बिजनौर जिले का हाल। - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण अंचल में तकनीकी कमी आने के कारण कई बिजलीघरों के फीडर की सप्लाई बंद हो गई। बीती रात ट्रक की टक्कर से खंभा टूटने पर आधे शहर की आपूर्ति बाधित रही। करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल हुई। नजीबाबाद, नगीना, चंदक, धामपुर, खंडशाल आदि बिजलीघर बंद हो गए हैं।

प्रशासन की ओर बिजलीघरों पर अन्य विभागों के कर्मचारी नहीं पहुंच रहे हैं। संगठन के आह्वान पर बिजलीघरों पर तैनात बिजलीघर ऑपरेटर आपूर्ति बंद कर धरने पर पहुंच रहे हैं। एसएसओ को कार्यमुक्त करने वाले सुबह 10 बजे तक बिजलीघर पर नहीं पहुंचे, वहां एसएसओ बिजलीघर बंद कर चाबी जमा कर रहे हैं।

उपभोक्ता परेशान, राजस्व वसूली भी प्रभावित
हड़ताल के चलते उपभोक्ता भी परेशान है और विभाग की राजस्व वसूली भी प्रभावित हो रही है। घर व प्रतिष्ठान की आपूर्ति बंद होने पर उसे सही कराने को उपभोक्ता कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं मार्च माह में राजस्व वसूली बंद होने से विभाग को काफी नुकसान हो रहा है।

4 of 8
शामली जिले का हाल। - फोटो : अमर उजाला
बिजली उपकेंद्रों पर पुलिस तैनात, अंधेरे में 60 गांव

शामली में विद्युत कर्मचारियों व अधिकारियों के 72 घंटे के लिए हड़ताल पर चले जाने के कारण बिजलीघरों पर ताले लटके हैं। रात्रि में हुए ब्रेकडाउन के बाद से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को बिजली-पानी की समस्या से जूझना पड़ा। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रदेशभर में विद्युत कर्मचारी एवं अधिकारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 72 घंटे की हड़ताल पर चले गए हैं। विद्युत कर्मचारियों व अधिकारियों की मांग है कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए, विद्युत कर्मचारियों एवं अधिकारियों को बिजली सुविधा रियायती दर मिले। विद्युत निगमों का एकीकरण सहित तमाम मांगों पर अड़े है। जिसकी वजह से चौसाना विद्युत उपकेंद्र, शामली-शामला बिजली घर, खेड़ी खुशनाम, दथेड़ा व टोडा उपकेंद्र सहित बिजली उपकेंद्रों पर आपूर्ति बाधित रही।

चौसाना के पांच उपकेंद्रों पर आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र के करीब 60 गावों में अंधेरा पसरा है। ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि नौ बजे शामली-शामला में ब्रेकडाउन के कारण कट हुआ था, जिसके बाद से आपूर्ति नहीं आई। आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों को बिजली-पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। वहीं प्रशासन ने एहतियातन समस्त उप-केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की है।
विज्ञापन

5 of 8
बिजलीघरों पर लटके ताले। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में बिजलीघरों पर लटका ताला

मुजफ्फरनगर में कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने लगी है। जानसठ कस्बे की आपूर्ति बृहस्पतिवार रात दो बजे से बाधित है। तिसंग गांव के पास लाइन में फॉल्ट से आपूर्ति बाधित है। बिजलीघर पर ताला लटका हुआ है। उधर, शाहपुर कस्बे की बिजली आपूर्ति सुबह छह बजे से बाधित है। वहीं बिजली कर्मचारी नुमाइश मैदान के निकट बिजलीघर पर धरने पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

6 of 8
धरने पर बैठे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जिले में भी बुरा हाल

विद्युत कर्मियों की हड़ताल के चलते सहारनपुर जिले में भी बिजली संकट गहराने लगा है। जनपद में कई जगह फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। वहीं, व्यवस्था को बनाने के लिए बिजलीघरों पर जिला प्रशासन ने अधिकारी तैनात कर दिए हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी तैनात की गई।

विज्ञापन

7 of 8
बागपत का हालय़ - फोटो : अमर उजाला
बागपत में 50 गांवों में बिजली संकट गहराया
 
बागपत जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पहले ही दिन लड़खड़ा गई है। जिले के करीब 50 गांवों में सुबह से बिजली आपूर्ति बंद है। वहीं सूचना मिलने के बाद एसडीएम व सीओ दिल्ली रोड स्थित कंट्रोल रूम पर पहुंचे और जिन-जिन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद है, उनको ठीक कराने में जुट गए।
विज्ञापन

8 of 8
मेरठ में ऊर्जा भवन में धरना देते बिजली कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में विद्युत निगम कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शुक्रवार को भी जारी है। गुरुवार रात में ही कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। गुरुवार को पूरे दिन विद्युत उपभोक्ता बिजली का बिल जमा करने, नए कनेक्शन और अन्य समस्याओं के लिए परेशान रहे।

मेरठ में विद्युत आपूर्ति की सप्लाई को लेकर जोनल और मजिस्ट्रेट तैनात

विद्युत आपूर्ति को लेकर कोई परेशानी न हो इसको लेकर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ टेक्निकल अधिकारियों की नियुक्ति की है। कंट्रोल रूम से पूरे जनपद की विद्युत आपूर्ति पर नजर रखी जा रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें