फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मां-बेटी की हत्या का ऐसा राज, अफसर भी हैरान, शिक्षिका के इश्क में डूबा था पति, अब पूछताछ में उगला पूरा सच

Fri, 17 Mar 2023 02:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मां-बेटी का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
आशीष ने प्रेमिका से शादी रचाने और खुद को बचाने के लिए मां-बेटी की हत्या की खौफनाक साजिश रची। उसकी यह बात सुनकर पुलिस भी हैरान है। उसने पत्नी के सिर में रॉड मारी और बेटी को गला दबाकर मारा। पुलिस ने आशीष के बाद उसकी प्रेमिका को भी हिरासत में ले लिया है। इसके बाद दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। 

पुलिस के मुताबिक, प्रेमिका ने बताया कि आशीष तीन बच्ची का पिता था। मैंने शादी से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद आशीष दबाव बना रहा था। पत्नी और बेटी की हत्या कर आशीष करीब आधे घंटे जंगल में अकेला घूमता रहा। बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

2 of 7
मृतका ज्योति का फाइल फोटो व आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
जानी थाना क्षेत्र के किठौली गांव निवासी आशीष सांगवान की शादी 10 वर्ष पहले जोहड़ी, बागपत निवासी इकबाल की बेटी ज्योति से हुई थी। ज्योति की बेटी अविका कक्षा चार और अवनी कक्षा तीन में पड़ोसी गांव के स्कूल में पढ़ती हैं। स्कूल की शिक्षिका से आशीष का प्रेम-प्रसंग हो गया। आशीष तीन बेटियों का पिता है। यह पता होने के बाद भी दोनों की फोन पर लंबी बातचीत होती थी। 
विज्ञापन

3 of 7
गंगनहर हादसा - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि करीब छह माह पहले आशीष ने शिक्षिका से शादी करने की बात कही थी। इसकी जानकारी ज्योति को लगी तो दंपती में कई बार विवाद हुआ। इसके बाद आशीष ने पत्नी की हत्या की साजिश रची।

4 of 7
गंगनहर हादसा, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उसने परिजनों व ससुराल वालों को भरोसा दिलाया कि तांत्रिक के बताए तरीके से ज्योति को बेटा हो सकता है। प्लानिंग के तहत बीते शनिवार को वह पत्नी और दो साल की बेटी भव्या को लेकर जोहड़ी गया। वहां से मिट्टी ली और रविवार सुबह चार बजे गंगनहर पर पत्नी-बेटी को लेकर पहुंचा। पत्नी के सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी और बेटी का गला दबाकर शव को गंगनहर में फेंक दिया। वहीं पत्नी के शव को कार की सीट पर रखकर करीब आठ किलोमीटर दूर हिंडन नदी में फेंक दिया। वहां से पूठखास गंगनहर पर आया। इसके बाद पत्नी व बेटी के डूबने की सूचना दी।
विज्ञापन

5 of 7
गंगनहर हादसा - फोटो : अमर उजाला
अपने बचाव के लिए की बेटी की हत्या
पूछताछ में आशीष ने बताया कि ज्योति की हत्या का शक मायके वालों को हो सकता था। बेटी सहित ज्योति नहर में डूबी है, इस बात पर वह विश्वास कर लेते। इसलिए बेटी को गला दबाकर दिया था। पोस्टमार्टम में गला दबाने की पुष्टि हो जाएगी, इसी डर से बेटी का पोस्टमार्टम नहीं कराया था। पत्नी के कपड़े उतारकर शव नहर में फेंका था, ताकि पहचान न हो पाए। हिंडन नदी में पानी का बहाव तेज था, उसे लगा था कि शव दूर चला जाएगा। लेकिन शव नदी के लिंक वाले रजवाहे में चला गया।
विज्ञापन

6 of 7
गंगनहर हादसा, मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पत्नी-बेटी को मारते हाथ नहीं कांपे
रोहटा थाने में पुलिस की मौजूदगी में ज्योति के परिजनों ने आशीष से पूछा कि ऐसा क्यों किया। पत्नी और बेटी को मारते समय हाथ नहीं कांपे। इस पर आशीष चुप रहा और बोला कि गलती हो गई। वह प्यार में अंधा हो गया था। अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वंश आगे बढ़ाने के लिए दूसरी शादी रचाने के लिए ऐसा कर दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रॉड बरामद कर ली। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर आशीष के फिंगर प्रिंट लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गंगनहर हादसा, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
शिक्षिका को थाने से छोड़ा
सीओ सरधना ब्रिजेश सिंह ने बताया है कि शिक्षिका से चार घंटे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। शिक्षिका ने आशीष पर आरोप लगाया कि वह उस पर शादी का दबाव बना रहा था। पुलिस ने दोनों के मोबाइल की सीडीआर निकाली है। आशीष ने वारदात के बाद किससे और क्या बात की है, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। व्हाट्सएप कॉल की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें