फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खास खबर: जल्द तय होंगे मेरठ-हस्तिनापुर और बिजनौर के स्टॉपेज, 15 दिन में शुरू होगा खेल विवि का निर्माण

Sat, 27 Aug 2022 02:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
रेलवे ट्रैक। - फोटो : amar ujala
कई सालों से चली आ रही मेरठ से हस्तिनापुर और बिजनौर तक रेलवे लाइन की मांग पूरी होने जा रही है। अब 63.5 किलोमीटर में बनाई जाने वाली रेल लाइन के लिए ट्रेन स्टॉपेज और नाम तय किए जाएंगे। इसके लिए जल्द फाइनल लोकेशन सर्वे शुरू होने जा रहा है। रेलमंत्री ने इस रेल लाइन को प्राथमिकता में लेते हुए कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जिससे जल्द रेल लाइन को बिछाने का कार्य किया जा सके। 

रेल लाइन के बन जाने के बाद हस्तिनापुर राष्ट्रीय मानचित्र पर चमकता नजर आने लगेगा। रेलमार्ग से जुड़ जाने के बाद पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। इसके बाद प्रदेश और केंद्र सरकार को अन्य विकास कार्य कराने होंगे। केंद्र सरकार पहले ही हस्तिनापुर में राष्ट्रीय संग्रहालय और आइकोनिक साइट के रूप में बजट में घोषणा कर चुका है। रेल लाइन के बन जाने के बाद सभी विकास कार्यों को जल्द पूरा करना होगा। वहीं, मेरठ से बिजनौर रेलमार्ग से जुड़ जाने के बाद दो रेल मार्ग तैयार होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रेलवे। - फोटो : amar ujala
30 साल से चल रही मांग
हर बार हस्तिनापुर तक रेल लाइन के लिए सरकारों ने आश्वासन दिया। कई बार रेल बजट के बाद पिंक बुक में रेल लाइन को शामिल किया गया। लेकिन इस पर कार्य आगे नहीं बढ़ पाया था। साल 2014 के बाद एक बार सर्वे कराया गया। इसमें माइनस रेट ऑफ रेशो बताते हुए रेल लाइन का निर्माण टाल दिया गया। अब एक बार फिर उम्मीद बढ़ गई है। इस बार रेलवे ने फाइनल लोकेशन सर्वे शुरू करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन

3 of 6
रेलवे। - फोटो : amar ujala
रिकॉर्ड समय में सर्वे को मंजूरी
रेलवे मंत्रालय ने महज दो दिनों के रिकॉर्ड समय में फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दी है। इस सर्वे में कुल किलोमीटर के बीच में बनाए जाने वाले स्टेशनों की दूरी, ब्रिज आदि पर फाइनल मानचित्र तैयार किया जाएगा। इस रेल लाइन के साथ देवबंद-रुडकी रेलवे लाइन की मांग भी की गई थी लेकिन इस रेलवे लाइन का निर्माण शुरू हो चुका है। वहीं, मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर रेलवे लाइन पीछे छूट गई थी। 

4 of 6
सीएम योगी। - फोटो : amar ujala
15 दिन में शुरू होगा खेल विवि का निर्माण 
प्रदेश के पहले खेल विवि का निर्माण अगले 15 दिन में शुरू हो जाएगा। समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों के सवाल करने पर मुख्यमंत्री ने जवाब दिया। सरधना के सलावा में मेजर ध्यानचंद खेल विवि का निर्माण मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में हैं। मेरठ आने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, प्रमुख सचिव लोक निर्माण नरेंद्र भूषण के साथ खेल विवि के मानचित्र की समीक्षा की थी। इस खेल विवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। अमर उजाला ने अपने 24 अगस्त के अंक में खेल विवि के लिए 20 दिन में कंपनी तय होने की खबर प्रकाशित की थी। 
विज्ञापन

5 of 6
मेरठ में बैठक करते सीएम योगी। - फोटो : amar ujala
700 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने वाले खेल विवि में आउटडोर, इनडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे। इसके लिए अलग से मानचित्र तैयार कराए जाएंगे। 91 एकड़ जमीन पर बनाए जाने वाले खेल विवि की जमीन के अध्ययन के लिए आईआईटी रुड़की के इंजीनियर को जिम्मेदारी दी गई है। नहर करीब होने के कारण खेल विवि की जमीन का सिविल निर्माण से पहले अध्ययन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बैठक करते सीएम योगी। - फोटो : amar ujala
मेरठ में हवाई अड्डे के लिए शासन में होगी चर्चा
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मेरठ से हवाई उड़ान के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव दिया। इस पर जीएमआर की 100 किलोमीटर में बाधा सहित अन्य विषयों पर वार्ता करने के लिए शासन में अधिकारियों को बुलाया जाएगा। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी। हाल ही में जुलाई में एयरपोर्ट ऑथिरिटी ऑफ इंडिया की टीम बाधा सतह सर्वेक्षण कर चुकी है। उनकी रिपोर्ट में मेरठ से हवाई उड़ाने के लिए कोई दिक्कत नहीं थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें