सहारनपुर के सरसावा के कौशिक विहार कॉलोनी में हुई चार हत्या और खुदकुशी के मामले से हर कोई कांप गया। पूरी वारदात के बाद संग्रह अमीन के बेटे कार्तिक और देव को याद कर उनके दोस्त भावुक हो गए। दोस्तों का सोशल मीडिया पर दर्द छलका है।
विज्ञापन
1 of 11
अपनी मां विद्यावती और पत्नी अंजिता के साथ अशोक राठी। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर के सरसावा के कौशिक विहार कॉलोनी की घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। संग्रह अमीन के बेटे कार्तिक और देव भले ही इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनकी यादें दोस्तों की स्टोरी और वीडियो में जिंदा हैं। सोशल मीडिया पर दर्द छलक रहा है। उसके दोस्त बार-बार पोस्ट कर भावुक हो रहे।
कार्तिक और देव के दोस्तों में गहरा शोक है। सोशल मीडिया पर लगातार उनके दोस्त इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए उन्हें याद कर रहे हैं। कोई पुरानी तस्वीर साझा कर रहा है तो कोई साथ बिताए गए पलों की वीडियो डालकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा है।
विज्ञापन
2 of 11
कार्तिक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोस्तों की स्टोरी में हंसी, मुस्कान और साथ बिताए हर लम्हे की झलक साफ दिखाई दे रही है। कई दोस्तों ने वीडियो के साथ भावुक संदेश लिखे हैं। उसके दोस्त ने कार्तिक के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि मेरा भाई लाखों में एक था, तेरी खातिर तो जान भी देते कहता तो, क्यों चला गया। पोस्ट और स्टोरी में एक ही सवाल बार-बार उभर कर सामने आ रहा है, क्यों छोड़कर चला गया भाई।
विज्ञापन
3 of 11
देव का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार जनवरी को इंस्टाग्राम पर की थी आखिरी पोस्ट
कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आखिरी पोस्ट चार जनवरी को की थी। उस पोस्ट में पहाड़ों में घूमते नजर आ रहा है। पोस्ट के साथ उसने पंजाबी गाना भी लगाया था। उधर, इस पूरे घटनाक्रम के बाद कार्तिक के इंस्टाग्राम पर फालोअर्स भी लगातार बढ़ रहे हैं।
4 of 11
सरसावा में पांच लोेगों की मौत पर विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिर छलका सांगाठेड़ा का दर्द, याद कर सिहर उठते हैं लोग
सरसावा कस्बे की कौशिक विहार कॉलोनी में हुई वारदात ने क्षेत्र को दहला दिया है। पति-पत्नी और दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत की खबर जैसे ही फैली, लोगों के जेहन में 22 मार्च 2025 को सांगाठेड़ा गांव में हुए योगेश रोहिला परिवार के हत्याकांड की भयावह यादें ताजा हो गईं। पहले भी कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिसमें अंदरूनी कलह से परिवार तबाह हो गए।
विज्ञापन
5 of 11
सरसावा में पांच लोेगों की मौत पर विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बता दें, कि 22 मार्च 2025 को गांव सांगाठेड़ा में भाजपा नेता योगेश रोहिला ने लाइसेंसी पिस्टल से अपनी पत्नी नेहा(32 ), बेटी श्रद्धा(11), बेटे शिवांश(छह) और बेटे देवांश(पांच) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। आज भी सांगाठेड़ा में उसका घर और घेर बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
6 of 11
संग्रह अमीन अशोक के परिवार की मौत के बाद नकुड़ तहसील में शोक प्रकट करते संग्रह अमीन व अन्य तहसीकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन व ग्रामीण उस भयावह दिन को याद कर सिहर उठते हैं। इसी मकान के एक हिस्से में योगेश के चाचा विनोद अपने परिवार के साथ रहते हैं, लेकिन घर के भीतर पसरा सन्नाटा आज भी परिवार और गांव वालों के दिलों पर भारी है।
विज्ञापन
7 of 11
कौशिक विहार कॉलोनी में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद घर बाहर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
योगेश की चाची मीना का गला आज भी उस घटना को याद कर भर आता है। उन्होंने बताया कि योगेश के बच्चे दिन भर उनके ही पास खेलते रहते थे। पता नहीं उस दिन क्या हुआ कि एक पल में पूरा परिवार उजड़ गया। ग्रामीणों का कहना है कि सरसावा की ताजा घटना ने उनके पुराने जख्म फिर हरे कर दिए हैं।
8 of 11
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद गमजदा बहन व परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मनीता व उसके बच्चों की मौत से बिखर गया परिवार
गागलहेड़ी के बलियाखेड़ी गांव में पिछले सप्ताह मनीता ने अपने दो बच्चों तीन साल के कार्तिक और छह साल की नित्या को जहर देकर आत्महत्या कर ली थी। जरा से गुस्से में आकर मनीता द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम ने पूरा परिवार बर्बाद कर दिया।
9 of 11
कौशिक विहार कॉलोनी में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद कमरे के बाहर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शौचालय पहले इस्तेमाल को लेकर हुए विवाद में मनीता ने बच्चों सहित जहर खा लिया था। इसके बाद मायके वालों ने मनीता के पति नीटू, जेठ अरविंद, जेठानी कविता के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया था।
10 of 11
शवों को लेकर जाती पुलिस और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने मनीता के पति नीटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। परिवार के तीन सदस्यों की मौत और चौथे के जेल जाने के बाद परिवार में अजीब सी खामोशी है। पड़ोसियों ने बताया कि जेठानी कविता और मनीता के दोनों बच्चे गली में हमेशा खेलते कूदते रहते थे, जिस कारण मोहल्ले भर में हर समय चहल पहल रहती थी, लेकिन मनीता के दोनों बच्चों की मौत के बाद मोहल्ले की रौनक ही चली गई। ग्रामीण कहते हैं कि यदि मनीता अपने गुस्से पर जरा सा भी नियंत्रण रख लेती तो आज यह दिन न देखना पड़ता।
सरसावा में घर के बाहर लगी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
सहारनपुर के सरसावा थाना इलाके की कौशिक विहार कॉलोनी में सोमवार की रात को दिल दहला देने वाली वारदात हुई। संग्रह अमीन अशोक राठी (40) मां विद्यावती (70), पत्नी अंजिता (35), बेटे कार्तिक (16) और देव (13) के शव एक ही कमरे में पड़े मिले। पुलिस की जांच में सामने आया कि रात में अशोक ने परिवार के सदस्यों को गोली मारकर खुद भी गोली मार ली। वह काफी समय से अवसाद में था।