फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा ने मम्मी को मार डाला, मासूम ने पुलिस को बताया पूरा सच, तस्वीरें

Thu, 16 Nov 2017 10:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
मासूम शिवा और मां का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ। एसओ टीपी नगर के अनुसार मासूम शिवा ही अपनी मां के कत्ल का चश्मदीद है। वह मकान मालिक बुजुर्ग सहिराम को बाबा कहता है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से निकला तो सहिराम को आता देख उससे बाबा-बाबा कहकर लिपट गया था। यही कहता रहा कि खून-खून।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सहिराम जब कमरे में पहुंचे तो सोनिया का खून से लथपथ शव देखकर घटना का पता चला। सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया और एसओ ने शिवा से पूछताछ की तो शिवा बार-बार खून-खून ही बोलता रहा। जब उससे पूछा गया कि मम्मी को किसने मारा तो वह पापा-पापा बोला।

पढ़ें : अवैध संबंधों के शक में पत्नी को फावड़े से काट डाला, तड़पकर तोड़ा दम
विज्ञापन

3 of 8
पत्नी को मार डाला - फोटो : अमर उजाला
सीओ के अनुसार बच्चे की बात से काफी हद तक साफ हो गया है कि हत्या महिला के पति ने की है।

किसी ने नहीं सुनी चीख

4 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार हैरानी की बात है कि न तो किसी पड़ोसी ने सोनिया की चीख सुनी और न हत्या का किसी को पता चल पाया। मकान मालिक और पड़ोसियों के अनुसार दंपति रोजाना ही झगड़ता था। रोजाना के क्लेश से तंग आकर उनसे मकान खाली करने को भी कह दिया गया था।

पढ़ें : रात भर ड्राइविंग सीट पर पड़ा रहा खून से लथपथ शव
विज्ञापन

प्लानिंग के साथ वारदात

5 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सोनिया की मां लक्ष्मी देवी ने बताया कि ऋषिपाल ने सोनिया को सुनहरे सपने दिखाकर प्रेम विवाह किया था। लेकिन कोई सुख नहीं दिया। ऋषिपाल को नशे की लत लग चुकी थी। आए दिन सोनिया से पैसे मांगता था। सोनिया पर दूसरे युवक से संबंध होने का शक करने लगा था। इसी वजह से घर में रोजाना क्लेश रहता था।
विज्ञापन

6 of 8
परिजनों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसओ टीपी नगर ब्रजेश शर्मा के अनुसार मृतक सोनिया की मां लक्ष्मी ने सोनिया के पति ऋषिपाल और उसके दोस्त प्रवीण के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पढ़ें : घर से फोन कर बुलाया... मुंह में तमंचा ठूंसकर मार दी गोली
विज्ञापन

7 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मी ने आरोप लगाया कि ऋषिपाल उसकी बेटी को परेशान करता था। रुपयों की लगातार मांग कर रहा था। इसी वजह से वो आए दिन उसे मारता पीटता था। उसने ही दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या की है।
विज्ञापन

8 of 8
मासूम बेटा शिवा - फोटो : अमर उजाला
हालांकि घटना के वक्त मौजूद सोनिया के बेटे शिवा का कहना है कि उसके पापा ने ही मम्मी को मारा है। ये भी चर्चा है कि सोनिया के पति को शक था कि उसके किसी युवक से भी संबंध है।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें