फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सपना चौधरी का नाम सुनकर मेरठ में एसपी सिटी ने पकड़ लिया माथा, ये है बड़ी वजह

Thu, 13 Jun 2019 12:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से
हरियाणा की मशहूर रागिनी गायिका सपना चौधरी का नाम सुनकर मेरठ पुलिस के होश फाख्ता हो जाते हैं। दरअसल, हाल ही में मेरठ के एक व्यापारी सपना के कार्यक्रम की परमिशन मांगने एसपी सिटी के पास पहुंचे तो उनके मुंह से निकला, बार रे बाप! ना, परमीशन तो किसी हाल में नहीं मिलेगी। आगे जानें क्या है पूरा मामला: -

 
विज्ञापन

2 of 5
एक्ट्रेस सपना चौधरी
मेरठ के व्यापारी विमल गोयल ने सपना चौधरी का कार्यक्रम मेरठ में कराने के लिए जिम्मेदारी ली है। उन्होंने सपना को एडवांस में पैसा भी दे रखा है, लेकिन मेरठ पुलिस ने कार्यक्रम की परमिशन देने में हाथ खड़े कर लिए। 

 
विज्ञापन

3 of 5
डांसर सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विमल गोयल पुलिस लाइन में एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह से मिलने पहुंचे। यहां व्यापारी ने जैसे की सपना के कार्यक्रम का नाम लिया। एसपी सकते में आ गए। उन्होंने एक बारगी व्यापारी को ऊपर से नीचे तक देखा। फिर बोले, सपना के कार्यक्रम को तो भूल जाओ। 

 

4 of 5
एक्ट्रेस सपना चौधरी
एसपी सिटी ने पल्ला झाड़ा और बोले किसी भी सूरत में परमीशन नहीं दूंगा। कानून व्यवस्था खराब हो सकती है। व्यापारी विमल गोयल ने बोले कि साहब? परमिशन दे दो, नहीं तो पैसा डूब जाएगा। जिस पर एसपी सिटी ने कहा कि इस संबंध में मुझसे बात मत करो। लेकिन फिर भी करीब दस मिनट तक व्यापारी एसपी सिटी के सामने सपना चौधरी के कार्यक्रम की परमिशन देने के लिए गिड़गिड़ाते रहे लेकिन एसपी सिटी ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक्ट्रेस सपना चौधरी
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि व्यापारी विमल गोयल पहले भी भैसाली ग्राउंड में सपना चौधरी का कार्यक्रम कराने की तैयारी कर चुके थे। परमिशन नहीं होने पर कार्यक्रम को रोका गया था। व्यापारी का पैसा सपना पर फंसा हुआ है, इसमें पुलिस क्या कर सकती है। इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जा सकती। कानून व्यवस्था को देखते हुए पहले भी रोक लगाई गई थी। इस बार भी व्यापारी को अनुमति नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें