सपा में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर टिकट को लेकर देर रात तक चले घमासान पर गुरुवार को विराम लग गया। इस सीट से अब भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल का मुकाबला सुनीता वर्मा से होगा। समाजवादी पार्टी ने विधायक अतुल प्रधान का टिकट काटकर सुनीता वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य बनकर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी।