फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर: मलबे के नीचे थम गईं मासूम की सांसें... परिवार में मचा कोहराम, देखें तस्वीरें

Thu, 06 Sep 2018 06:41 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मकान ढहा - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी के कई शहरो में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही हैं। यहां मेरठ के परीक्षितगढ़ में बीती रात तेज बारिश के चलते ग्राम अमरसिंहपुर में गरीब मजदूर का कच्चा मकान गिर गया। जिससे मकान के मलबे में दबकर एक चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण उस और दौड़े और मलबे में दबे परिवार के अन्य लोगों को सकुशल बाहर निकाला। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

2 of 6
बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात तेज बारिश हो रही थी। जिसके चलते गांव अमरसिंहपुर निवासी मजदूर गुलफाम अपनी पत्नी नाजरीन व छोटे-छोटे पांच बच्चों के साथ कच्चे मकान में सो रहा था। बुधवार सुबह करीब छह बजे बरसात के चलते अचानक गुलफाम का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया तथा मकान के मलबे में पूरा परिवार दब गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे परिवार के लोगों को बाहर निकाला, लेकिन मलबे में दबने के कारण गुलफाम का चार वर्षीय पुत्र अश्शू की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गरीब मजदूर के बच्चे की मौत की खबर ग्रामीणों को मिलने सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंचे एसएसआई रविचंद्रपाल ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
बारिश से मकान ढहा - फोटो : अमर उजाला
नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ 
केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के मकान बना रही है, लेकिन गरीब परिवार के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पीड़ित गुलफाम ने बताया कि पक्का मकान बनवाने के लिए कई बार ब्लॉक के अधिकारियों से मांग कर चुका है, लेकिन अधिकारियों ने उसकी एक नहीं सुनी। जिसके चलते उसके चार वर्षीय पुत्र आशु की मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए प्रशासन से आर्थिक सहायता एवं पीड़ित का पक्का मकान बनवाने की मांग की। तहसीलदार अशोक गुप्ता पहुंचे और जांच की। उन्होंने कहा कि  मृतक तथा हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जाएगा।

4 of 6
मकान ढहा - फोटो : अमर उजाला
बारिश से गिरी मकान की छत, कोई हताहत नहीं
लावड़ में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बुधवार को लावड़ कस्बे के मोहल्ला छोटा बाजार निवासी प्रेमचंद के मकान के एक कमरे की कच्ची छत भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि जिस समय छत गिरी उस समय कमरे में कोई नहीं था। छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन

5 of 6
मकान ढहा - फोटो : अमर उजाला
ग्राम ईसापुर में मंगलवार देर रात बारिश के चलते एक मकान अचानक गिर गया। जिसके मलबे में दबने से चार लोग मामूली रूप से घायल हो गये। ईसापुर निवासी अनीस पुत्र मोहम्मद हमीद दिव्यांग है। वह मजदूरी करता है। अनीस के अनुसार मंगलवार रात करीब नौ बजे वह तथा परिजन सोने के लिए कमरे में जा रहा था। इसी दौरान कमरे की छत गिर गई। जिसमें वह तथा उसकी पत्नी समेत चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। मकान गिरने की जानकारी पाकर गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाकर लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मासूम की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
वहीं, समाचार लिखे जाने तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी गांव नहीं पहुंचा था। इससे ग्रामीणों में रोष है। पीड़ित का आरोप है कि वह कई वर्ष से पक्के मकान के लिए ब्लॉक के चक्कर काट रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें