फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के लिए बेटे का कत्ल!: दम घुटने से हुई थी रुद्रांश की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 12 Jun 2026 10:08 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में मासूम बेटे की हत्या मां ने ही की थी। रुद्रांश की हत्या का खुलासा पोस्टमार्टम से हो गया है। गला दबाने पर दम घुटने से मासूम की मौत हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
1 of 9
meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के मुरलीपुर में अपने प्रेम प्रसंग का खुलासा होने और परिवार की सहानुभूति पाने के लिए मां मीनाक्षी ने ही अपने सात माह के मासूम बच्चे रुद्रांश की गला घोंटकर हत्या की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबने से दम घुटना आया है। 

पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बच्चे के शव को फिर से दफना दिया। पुलिस अब हिरासत में ली गई हत्यारोपी मां को लिखापढ़ी कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी में लगी है। वहीं उसके प्रेमी मोहित की भी पुलिस तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

2 of 9
meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव मुरलीपुर निवासी अमित तोमर का विवाह मुरादाबाद निवासी मीनाक्षी से वर्ष 2023 में हुआ था। जिसके दो बच्चे थे। अमित एक डॉक्टर के यहां कार चलाने का कार्य करता है। 30 मई को पत्नी मीनाक्षी ने अमित को फोन पर सूचना दी कि उनके छोटे बेटे रुद्रांश की अचानक तबीयत खराब होने से मृत्यु हो गई। जिस पर अमित भी आनन फानन में सहारनपुर से सीधे घर पहुंचा। बाद में गमगीन माहौल में बच्चे के शव को दफना दिया था।

 
विज्ञापन

3 of 9
बच्चे का शव निकलवाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान अमित तोमर को अपनी पत्नी मीनाक्षी का मोबाइल देखा तो पता चला कि उसका तो प्रेम प्रसंग दिल्ली निवासी मोहित नाम के लड़के से चल रहा है। इसी दौरान मीनाक्षी और मोहित के बीच काफी व्हाट्सएप चैट भी थी, जिसमें मोहित द्वारा मीनाक्षी के साथ जीने मरने की कसमें खाई हुई थी। 

 

4 of 9
मासूम का पिता अमित तोमर - फोटो : अमर उजाला
मीनाक्षी ने कबूल किया जुर्म
साथ ही अमित तोमर को मीनाक्षी के व्यवहार काफी अजीब दिखाई दिया। क्योंकि बेटे की मौत होने के जहां परिवार के सभी लोग गमजदा थे, वहीं मीनाक्षी का व्यवहार सामान्य लग रहा था। जिस पर अमित द्वारा मीनाक्षी के साथ सख्ती से पूछा और रुद्रांश के गड्ढे में दबाए शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो मीनाक्षी ने अपना जुर्म कबूल किया।
विज्ञापन

5 of 9
रुद्रांश का फाइल फोटो व शव निकलवाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रुद्रांश का गला घोंटकर की थी हत्या
बताया उसके और पति अमित के बीच जो अनबन चल रही थी उसी गुस्से में आकर उसने रुद्रांश का गला घोंटकर हत्या कर दी। जिस पर अमित ने सोमवार को मुंडाली थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसी दिन मीनाक्षी को हिरासत में लिया। 

 
विज्ञापन

6 of 9
मासूम बच्चे के साथ आरोपी मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार को जिलाधिकारी के आदेश पर कार्यपालन मजिस्ट्रेट विनिता चौहान की मौजूदगी में गड्ढे में दबाए गए बच्चे के शव को गड्ढे से बाहर निकाल गया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
 
विज्ञापन

7 of 9
मासूम की मौत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबने से दम घुटना बताया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बच्चे के शव को फिर से दफना दिया। पुलिस अब हत्यारोपी मां को लिखा-पढ़ी कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
 

8 of 9
मासूम की मौत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मीनाक्षी को काफी माफ नहीं करुंगा, परिवार की खुशियां छीन ली
वहीं, रुद्रांश के पिता अमित तोमर ने बताया कि दोबारा से रुद्रांश को जमीन की गोद में सुलाने के बाद वह पूरी तरह टूट चुके है। इस दुख से बाहर निकलना पूरे परिवार के लिए बहुत कठिन है। लेकिन वह मीनाक्षी को कभी भी माफ नहीं करेंगे उसने परिवार की सारी खुशियां छीन ली।

 
विज्ञापन

9 of 9
मासूम की मौत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत दम घुटने से होना आया है। पुलिस हिरासत में ली गई हत्यारोपी मां के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई कर रही है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं फरार चल रहे उसके प्रेमी मोहित की धरपकड़ के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है, किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा, सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें