फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार खास आकृति को होगा सूर्य ग्रहण, जानें आपके शहर में कब पड़ेगी छाया, राशियों पर ये होगा प्रभाव

Sun, 22 Dec 2019 05:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 7
सूर्य ग्रहण - फोटो : सोशल मीडिया
साल का आखिरी सूर्यग्रहण 26 दिसंबर को है। सूतक 25 दिसंबर की रात आठ बजे से लग जाएगा जबकि 26 दिसंबर की सुबह आठ बजे से डेढ़ बजे तक सूर्यग्रहण का मोक्षकाल होगा। दक्षिण भारत में तो इसे पूरे समय देखा जा सकता है लेकिन उत्तर भारत के राज्यों में इसकी छाया पड़ेगी। आगे जानें किसलिए खास है यह सूर्य ग्रहण: -
विज्ञापन

2 of 7
सूर्य ग्रहण
23 दिसंबर, साल का आखिरी सूर्यग्रहण अबकी 'कंकण' आकृति का होगा। यानि सूर्यग्रहण का आकार कंगन की आकार का होगा। पौष अमावस्या में ये सूर्यग्रहण होगा। दक्षिण के राज्यों में यह पूरी तरह से दिखाई देगा जबकि उत्तर भारत के राज्यों में इस पर छाया पड़ेगी। जिसे खंडग्रास भी कहते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 7
सूर्य ग्रहण
पश्चिमी यूपी के जिलों में अलग-अलग समय पर सूर्यग्रहण का पूर्ण प्रभाव दिखाई देगा। धुन राशि वालों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि मूल नक्षत्र एवं धनु राशि में सूर्यग्रहण आ रहा है। फिर भी चिंता की कोई बात नहीं है। आदित्य हृदयम स्त्रोत का पाठ करके सूर्यग्रहण के दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है। 

 

4 of 7
सूर्य ग्रहण - फोटो : demo
पश्चिमी यूपी की बात करें तो सहारनपुर में सूर्यग्रहण सुबह 8:19 बजे से शुरू होगा और 10:56 मिनट पर इसकी छाया पड़ेगी। मेरठ में सुबह 8.18 मिनट पर शुरू होगा और छाया 10:57 पर पड़ेगी। मुज्जफरनगर में 8:28 बजे से शुरू होगा जबकि खंडग्रास सूर्यग्रहण 11:18 बजे तक रहेगा। 

 
विज्ञापन

5 of 7
सूर्य ग्रहण - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में 8:19 बजे और 10:58 पर छाया पड़ेगी। बागपत में मेरठ के समय और शामली में मुज्जफरनगर वाले समय अनुकूल पड़ेगी। अहम बात ये है कि धनु राशि वालों को विशेष ख्याल रखना होगा लेकिन सूर्यग्रहण का दुष्प्रभाव कम करने को आदित्य हृदय स्त्रोतम का पाठ जरूर करें। 

 
विज्ञापन

6 of 7
सूर्य ग्रहण - फोटो : सूर्यग्रहण
सूर्यग्रहण का तीन काल होता है। प्रथम, द्वितीय और अंतिम यानि मोक्षकाल। प्रारंभ काल के दौरान स्नान और जप किया जाना चाहिए। मध्यकाल यानि द्वितीय समय में देव पूजन कर सकते हैं और मोक्ष्रकाल के दौरान दान का बेहद महत्व है। यदि कहीं सरोवर और नदी हो तो उसमें ग्रहण उपरांत स्नान से ग्रहण से होने वाले कष्टों का हरण हो जाता है। -राधवेन्द्र स्वामी, महंत और ज्योतिषाचार्य, श्रीराम पंचायतन सिद्घपीठ 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धनु, तुला, मीन और कुंभ राशि
सूर्य ग्रहण का राशियों पर ये पड़ेगा असर 
मेष राशि-संतान की तरफ से कष्ट 
वृष-विरोधयों से कष्ट
मिथुन-पति को कष्ट
कर्क-रोग की आशंका 
सिंह-कार्य मे व्यवधान
कन्या: सभी कार्यसिद्घ होंगे
तुला: धन का लाभ 
वृश्चिक: अनावश्यक खर्च
धुन: दुर्घटना की आशंका 
मकर: आर्थिक क्षति
कुंभ: कार्यों में सफलता, लाभ 
मीन-कोई रोग 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें