कोहरे की चादर में ढका मेरठ शहर
स्कूल, कॉलेज का समय 10 बजे किया
मुजफ्फरनगर में जिले में पड़ रही कड़ाके की सर्दी को देखते हुए डीएम राजीव शर्मा ने जनपद के सभी स्कूल, कॉलेजों का समय बदल दिया है। डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि बुधवार से जिले के सभी प्राईवेट, सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त समेत कक्षा एक से लेकर इंटर तक के स्कूल कॉलेज का समय सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक कर दिया गया है। इस आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।